महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) को एसयूवी सेगमेंट के लिए जाना जाता है। बेहद कम कारें है जो महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी कार XUV500 के मुकाबला कर पाती हैं। अब इस सेगमेंट
में कुछ नई कारें लॉन्च होने जा रही हैं, जिनका सीधा मुकाबला महिंद्रा XUV500 से रहेगा।
विज्ञापन
2 of 6
Renault Captur
Renault Captur
रेनो कैप्चर में डस्टर वाला ही 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया होगा। रेनो कैप्चर को 6 नवंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। रेनो कैप्चर की लंबाई 4329 mm, चौड़ाई 1813 mm और ऊंचाई 1619 mm है। कैप्चर में आपको फुल एलईडी हेडलैंप, contrast रूफ, डुअल टोन इंटीरियर और 7.0 इंच के टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर मिलेंगे।
विज्ञापन
3 of 6
Tata Q501
Tata Q501
टाटा दो नई एसयूवी कार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इनका कोडनेम Q501 और Q502 है। टाटा Q501 का स्ट्रक्चर लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट जैसा होगा। इस कार को टेस्टिंग करते भी देखा जा चुका है। टाटा इस कार में 2.0 लीटर मल्टिजेट इंजन का इस्तेमाल करेगी जो 170 बीएचपी की पावर और 350 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगी। टाटा इस कार को 2018 ऑटो एक्सपो में पेश कर सकती है।
4 of 6
Skoda Karoq
Skoda Karoq
भारत में स्कोडा कोडिएक की लॉन्चिंग के बाद कंपनी 20 लाख के सेगमेंट में नई एसयूवी Karoq लॉन्च करने जा रही है। यह कार प्रीमियम फीचर्स से लेस होगी। इसमें गेस्चर कंट्रोल के साथ 9.2 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया होगा। कार में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लचर, वायरलैस फोन चार्जिंग, एलईडी लाइटिंग और वाईफाई हॉटस्पॉट जैसे फीचर्स भी दिए होंगे।
विज्ञापन
5 of 6
Maruti Vitara
Maruti Vitara
मारुति अगले साल बिलकुल नए अवतार में Grand Vitara को लॉन्च करेगी। इसका मुकाबला भी महिंद्रा XUV500 से रहेगा। मारुति ने इस कार को कमजोर मार्केट डिमांड के चलते बंद कर दिया था। इस बार कार में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन दिए होंगे। इसमें 2.0 लीटर मल्टिजेट डीजल इंजन दिया जा सकता है।
Peugeot 3008
फ्रांस की कार निर्माता कंपनी Peugeot एक बार फिर भारतीय बाजार में दस्तक देने जा रही है। उनके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में दो एसयूवी कारें भी होंगी। Peugeot 3008 पहले से ही यूरोपियन मार्केट में उपलब्ध है। भारत में यह कार 2020 तक आ सकती है। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.6 लीटर डीजल इंजन दिया होगा।