फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस फेस्टिव सीजन भारत में लॉन्च हो रहीं ये SUV कार, कीमत के साथ फीचर्स भी दमदार

Tue, 05 Sep 2017 12:32 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
1 of 7
Renault Captur - फोटो : Renault
सभी कार निर्माता कंपनियां भारत में फेस्टिव सीजन के लिए तैयार हो चुकी हैं। जल्द ही दस्तक देने जा रही कारों में से हम आपके लिए इस फेस्टिव सीजन आने जा रही SUV कारों की सूची लेकर आए हैं। इनकी कीमत और फीचर्स के जरिए तय कीजिए कि कौन-सी कार रहेगी आपके लिए बेहतर-
विज्ञापन

2 of 7
Renault Captur
1. Renault Captur
इस कार को साल के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। इसे रेनो डस्टर से ऊपर रखा गया है और इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा और जीप कंपास जैसी कारों से रहेगा। इसे रेनो डस्टर के प्लेटफॉर्म पर ही तैयार किया जाएगा।
इंजन - 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर K9K इंजन
पावर - 158 bhp
टॉर्क - 380 Nm
कीमत - 12-16 लाख रुपए के बीच रह सकती है
विज्ञापन

3 of 7
tata nexon
2. Tata Nexon
टाटा के लिए काफी महत्वपूर्व लॉन्च होगा। यह कंपनी की पहली सबकॉम्पैक्ट SUV कार है। इसका मुकाबला मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा से होगा।
इंजन - 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल व 1.5 लीटर डीजल इंजन
पावर - 108 bhp
टॉर्क - 260 Nm
कीमत - 6.5 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से 10 लाख रुपए के बीच हो सकती है

4 of 7
Ford Ecosport Facelift
3. Ford Ecosport Facelift
कुछ साल पहले लॉन्च की गई फोर्ड इकोस्पोर्ट काफी हिट रही थी। हालांकि बाजार में मारुति सुजुकी ब्रेजा के आने के बाद से कार की बिक्री को झटका लगा है। इसलिए कंपनी कुछ बदलाव के साथ फोर्ड इकोस्पोर्ट फेसलिफ्ट लॉन्च करेगी। 
इंजन - 1 लीटर EcoBoost पेट्रोल, 1.5 लीटर Ti-VCT पेट्रोल और 1.5 लीटर TDCi डीजल इंजन
पावर - 123 bhp, 110 bhp और 99 bhp
ट्रांसमिशन- 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड DCT ऑटोमैटिक
कीमत - इसकी कीमत 7.5 लाख रुपए के करीब हो सकती है
विज्ञापन

5 of 7
Skoda Kodiaq
4. Skoda Kodiaq
30 लाख सेग्मेंट वाली इस कार का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। कंपनी की यह कार स्कोडा की ही Octavia और Skoda Superb को टक्कर दे सकती है। 
इंजन - 2- लीटर पेट्रोल व 2-लीटर, 4 सिलिंडर डीजल इंजन
पावर - 177 bhp (पेट्रोल), 187 bhp (डीजल)
टॉर्क -  320 Nm (पेट्रोल), 400 Nm (डीजल)
कीमत - 25-30 लाख रुपए हो सकती है
विज्ञापन

6 of 7
Maruti Suzuki S-Cross Facelift
5. Maruti Suzuki S-Cross Facelift
भारत की दिग्गज कार कंपनी मारुति सुजुकी एस-क्रॉस कार का फेसलिफ्ट वर्जन जल्द लॉन्च कर सकती है। लॉन्चिंग किस तारीख को होगी इसका अभी खुलासा नहीं किया गया है। कार में नए एलईडी डीआरएल, स्पोर्टी एलॉय व्हील, नए ग्रिल दिए होंगे। 
इंजन - 1.3 लीटर और 1.6 लीटर डीजल इंजन
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके अलावा 1.5 लीटर वाला डीजल इंजन भी दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Range Rover Velar
6. Range Rover Velar
भारत में यह रेंज रोवर फैमिली की चौथी एसयूवी कार होगी। कार की लॉन्चिंग 21 सितंबर को होगी। कार को ग्लोबल बाजार में इस साल मार्च में पेश किया गया था। 
इंजन - 2-लीटर इंजेनियम व 3-लीटर सुपरचार्ज्ड वी6 पेट्रोल और 2-लीटर इंजेनियम व 3-लीटर वी6 डीजल इंजन
पावर - 296 bhp
टॉर्क -  700Nm
कीमत- 80 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) हो सकती है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें