फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर कार टोयोटा इनोवा की विदाई, देखिए आखिरी इनोवा

Mon, 28 Mar 2016 11:46 AM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सबसे मशहूर और भारतीय कार बाजार में सबसे ज्यादा शोहरत हासिल करने वाली एमपीवी (मल्टी पर्पज व्हीकल) इनोवा की विदाई हो चुकी है। टोयोटा ने मौजूदा इनोवा का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। आखिरी इनोवा को सजा-धजाकर टोयोटा के प्लांट में आखिरी विदाई दी गई। इस विदाई की तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आई हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

मशहूर कार टोयोटा इनोवा की विदाई, देखिए आखिरी इनोवा

2 of 5
अगर आप इस कार को भविष्य में खरीदने का मन बनाए हुए थे और सोच रहें है कि अब क्या करेंगे तो आपको बता दें कि इनोवा को गुडबॉय कहने की खबर के पीछे एक बड़ी खुशखबरी छुपी हुई है। दरअसल टोयोटा इनोवा बंद कर  इसके नए अवतार इनोवा क्रिस्टा को लाने का रास्ता तैयार किया गया है। इसे फरवरी में आयोजित हुए ऑटो एक्सपो-2016 में भी दिखाया गया था।
विज्ञापन

मशहूर कार टोयोटा इनोवा की विदाई, देखिए आखिरी इनोवा

3 of 5
मौजूदा इनोवा और आने वाली क्रिस्टा एकदम अलग कारें हैं। हालांकि इनकी बनावट एक जैसी है। क्रिस्टा, मौजूदा इनोवा से ज्यादा लंबी, डिजाइन में बेहतर, बड़े इंजन वाली और केबिन में ज्यादा प्रीमियम अहसास देने वाली गाड़ी है। इस वजह से इसकी कीमत भी मौजूदा इनोवा के मुकाबले ज्यादा होगी। मौजूदा इनोवा के टॉप वेरिएंट की कीमत करीब 17 लाख रुपए थी, वहीं क्रिस्टा के टॉप वेरिएंट के दाम 20 लाख रुपए से ज्यादा रहने की उम्मीद है।

मशहूर कार टोयोटा इनोवा की विदाई, देखिए आखिरी इनोवा

4 of 5
Innova Crysta
मौजूदा इनोवा में 2.5 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है जबकि क्रिस्टा में 2.4 लीटर का 2जीडी एफटीवी फोर सिलेंडर डीज़ल इंजन स्टैंडर्ड आएगा। टॉप वेरिएंट में 2.8 लीटर का ज्यादा ताकतवर डीजल इंजन मिलेगा। 2.4 लीटर वाले इंजन की ताकत 142 बीएचपी और टॉर्क 342 एनएम होगा। इसका माइलेज 14 से 16 किलोमीटर प्रति लीटर का होगा। ट्रांसमिशन के लिए फाइव स्पीड गियरबॉक्स और सिक्स स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशहूर कार टोयोटा इनोवा की विदाई, देखिए आखिरी इनोवा

5 of 5
Innova Crysta
2.8 लीटर के दमदार इंजन के साथ नई इनोवा क्रिस्टा चलाने में ज्यादा फुर्तीली और ताकत का अहसास देगी। इसके अलावा इसक केबिन में लैदर इंटीरियर, पावर एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, आसानी से बंद होने वाला बूट गेट, सात इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट और नेविगेशन सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पीछे की तरफ ऑटो कूलर, स्मार्ट एंट्री और पुश बटन स्टार्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें