फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 मई को लॉन्च होगी नई इनोवा क्रिस्टा, फीचर्स हुए लीक

Thu, 28 Apr 2016 12:13 PM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
मौजूदा इनोवा का नया अवतार इनोवा क्रिस्टा इन दिनों काफी सुर्खियों में है। जल्द ही इसे लॉन्च किया जाना है। इंजन के बाद अब इसके कुछ फीचर्स की जानकारी भी लीक हो गई हैं। यह जानकारियां क्रिस्टा के लीक हुए ब्रोशर से सामने आई हैं। इनोवा क्रिस्टा को 2 मई 2016 को लॉन्च किया जाना है। इनोवा क्रिस्टा में कुछ ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इस सेगमेंट की दूसरी कार में मौजूद नहीं है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 मई को लॉन्च होगी नई इनोवा क्रिस्टा, फीचर्स हुए लीक

2 of 4
Innova Crysta
इनमें एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल के साथ रियर ऑटो एसी, आसानी से फोल्ड होने वाली बीच वाली सीटें जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा सात इंच का नेविगेशन सपोर्ट वाला टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, आठ तरह से एडजस्ट होने वाली इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट और स्मार्ट एंट्री के साथ पुश बटन स्टार्ट जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। दिलचस्प बात यह है कि इसमें ड्राइवर कंफर्ट के लिए पावर और ईको मोड भी मिलेंगे।
विज्ञापन

2 मई को लॉन्च होगी नई इनोवा क्रिस्टा, फीचर्स हुए लीक

3 of 4
Innova Crysta
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा में सेफ्टी के लिए सात एसआरएस एयरबैग के साथ व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा एशियन एनसीएपी क्रैश टेस्ट में भी इस कार ने 4-स्टार रेटिंग हासिल की है। भारतीय कारों के हिसाब से यह अच्छी खबर है, क्योंकि सुरक्षा के मामले में भारतीय कारों को नकारात्मक प्रतिक्रिया ही मिली है।
विज्ञापन

2 मई को लॉन्च होगी नई इनोवा क्रिस्टा, फीचर्स हुए लीक

4 of 4
Toyota Innova Crysta
टोयोटा ने इनोवा क्रिस्टा को पहले के मुकाबले काफी अपडेट किया है। इनोवा क्रिस्टा का मुकाबला टाटा हैक्सा से होगा, जिसकी लॉन्चिंग में अभी वक्त है। माना जा रहा है कि फीचर्स से लैस हैक्सा कीमत के मोर्चे पर इनोवा क्रिस्टा को टक्कर दे सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें