फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीयों के लिए 5 सबसे किफायती कारें, कीमत 2.6 लाख रुपये

Thu, 07 Apr 2016 12:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अगर आप किफायती बजट में अपने लिए पहली सपनों की कार तलाश रहे हैं तो इस बजट में आप शानदार हैचबैक कार खरीद सकते हैं, तो आइए एक नजर डालते हैं ऐसी किफायती बजट कारों पर जो आपके बजट में हैं।
विज्ञापन

भारतीयों के लिए पांच सबसे किफायती कारें, कीमत 2.6 लाख रुपये

2 of 6
रेनॉ क्विड: इसकी कम कीमत और एडवांस फीचर्स ने लोगों के दिल में खासी जगह बनाई है। क्विड को पिछले महीने लॉन्च किया गया था, इसकी कीमत 2.6 लाख रुपए (एक्सशोरूम, दिल्ली) और टॉप वेरिएंट की कीमत 3.50 लाख रुपए रखी गई है। इसे 'बेबी डस्टर' का नाम दिया गया है क्योंकि यह देखने में बिल्कुल डस्टर कार जैसी ही है।
विज्ञापन

भारतीयों के लिए पांच सबसे किफायती कारें, कीमत 2.6 लाख रुपये

3 of 6
मारुति अल्टो के10- देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी लिमिटेड ने अपनी बहुप्रतीक्षित छोटी कार अल्टो के10 नेक्‍स्ट जेनरेशन को उतारा है। इसकी शुरुआती कीमत 3.06 रुपए तय की गई है। नई अल्टो के10 के पेट्रोल वर्जन की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 3.06 लाख रुपए से 3.56 लाख रुपए तक है। सीएनजी वर्जन की कीमत 3.82 लाख रुपए है और पेट्रोल इंजन वाली ऑटोमेटिक की कीमत 3.80 लाख रुपए है।

भारतीयों के लिए पांच सबसे किफायती कारें, कीमत 2.6 लाख रुपये

4 of 6
टाटा टियागो: टाटा ने अपनी बहुप्रतीक्षित हैचबैक कार टियागो को लॉन्च कर दिया है। कार के पेट्रोल वर्जन की शुरुआती कीमत 3.20 लाख रुपये और डीजल वर्जन की कीमत 3.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। इसके पेट्रोल वर्जन में 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन इंजन लगा है। यह इंजन 84 बीएचपी की ताकत के साथ 115 एनएम का टॉर्क देगा। गियर ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।
विज्ञापन

भारतीयों के लिए पांच सबसे किफायती कारें, कीमत 2.6 लाख रुपये

5 of 6
डैटसन गो प्लस- जापानी कार कंपनी डैटसन ने अपने लाइनअप को बढ़ाते हुए डैटसन गो प्लस को भारतीय कार बाजार में बिक्री के लिए उतारा है। इस स्टेशन वैगन की कीमत 3.79 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। यह भारत की पहली सब 4 मीटर कॉम्पेक्ट एमपीवी है जिसमें पीछे की ओर पैसेंजर्स के लिए तीसरी सीट भी दी गई है। यह कार 4 वैरिएंट डी, डी 1, ए और टी में उपलब्ध है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीयों के लिए पांच सबसे किफायती कारें, कीमत 2.6 लाख रुपये

6 of 6
मारुति सेलेरियो- सेलेरियो में सिंगल सिंलेडर 1 लीटर इंजन इस्तेमाल किया गया है। विकल्प 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ का करती है जो 67.07 बीएचपी पावर और 104 टार्क देने में सक्षम है। यहां इंजन में दो 5 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन और 5 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प मौजूद हैं। ये 23.1 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसकी की कीमत 3.9 - 5.0 लाख रुपए है। मारुति सुजुकी ने सेलेरियो का सीएनजी वर्जन बाजार में उतारा है। इसकी कीमत दिल्ली में 4.68 लाख रुपए (एक्स शोरूम) है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें