कार खरीदने से पहले हर ग्राहक के मन में इसके मेंटेनेंस से जुड़ा सवाल आता है। अधिकतर भारतीय ग्राहक ऐसी कार की तलाश में रहते हैं जो किफायती होने के साथ ही कम खर्चे वाली हो। कार के मेन्टेनेंस कॉस्ट में इंजन ऑयल, ऑयल फिल्टर, स्पार्क प्लग, फ्यूल फिल्टर, अलायमेंट बैलेंसिंग और लेबर चार्ज जैसे खर्च शामिल होते हैं। यहां हम आपको ऐसी ही पांच कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका मेंटेनेंस खर्च सबसे कम है।
विज्ञापन
2 of 6
Maruti Alto
मारुति सुजुकी ऑल्टो 800 और ऑल्टो के10
भारतीय परिवार में मारुति सुजुकी ऑल्टो को सबसे ज्यादा इसलिए पसंद किया जाता है कि यह कार सस्ती तो है ही इसका मेंटेनेंस भी काफी कम है। ऑल्टो 800 की कीमत 2.46 लाख रुपए से लेकर 3.72 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। वहीं मारुति सुजुकी ऑल्टो के10 की कीमत 3.26 लाख रुपए से लेकर 4.12 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। दोनों ही गाड़ियों की तीन सर्विस मुफ्त हैं। ऑल्टो 800 की चौठी और पांचवी सर्विस का खर्च 3200 रुपए और 2400 रुपए आएगा। वहीं ऑल्टो के10 की चौठी और पांचवी सर्विस का खर्च 4100 और 3400 रुपए आएगा।
विज्ञापन
3 of 6
टाटा नैनो जेनएक्स
टाटा नैनो
देश की सबसे सस्ती कार होने के साथ ही टाटा नैनो का मेंटेनेंस खर्च भी बेहद कम है। कार के साथ ग्राहकों को 20 हजार किमी. या 24 महीने तक के लिए फ्री सर्विस भी दी जाती है। पहले साल या 10 हजार किमी. तक इस कार की सर्विस 1000 रुपए में हो जाती है। हालांकि दूसरे व तीसरे साल में यह खर्च 2500 और 3000 हो जाता है। टाटा नैनो की कीमत 2.26 लाख रुपए से लेकर 3.2 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।
4 of 6
maruti suzuki Swift
मारुति सुजुकी स्विफ्ट
मारुति सुजुकी स्विफ्ट के साथ 3 फ्री सर्विस दी जाती हैं। पहली मुफ्त सर्विस 1000 किमी या 1 महीने में मिलती है। दूसरी सर्विस 5000 km या 6 महीने और तीसरी सर्विस 10,000 km या 12 महीने में मिलती है। इसमें इंजन ऑयल, ऑयल फिल्टर और एयर फिल्टर बदला जाता है। स्विफ्ट की पहली साल की मेंटेनेंस कॉस्ट 2100 रुपए, दूसरे साल 4200 रुपए और तीसरे साल 3300 रुपए पड़ती है।
विज्ञापन
5 of 6
Toyota Etios Liva
टोयोटा इटियोस लीवा
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर टोयोटा की इटिओस लीवा है। टोयोटा की कारों की खासियत है कि इसमें सामान को बार-बार बदलवाने की जरूरत नहीं पड़ती। टोयोटा की कुछ कारों में तो 1.5 लाख किमी. तक ट्रांसमिशन ऑयल बदलने की जरूरत नहीं पड़ती। इटियोस पहली सर्विस (1000 किमी. पर) मुफ्त रहती है। दूसरी सर्विस (10 हजार किमी.) का खर्च 1350 रुपए, तीसरी सर्विस (20 हजार किमी.) का खर्च 2350 रुपए और चौथी सर्विस (30 हजार किमी.) का खर्च 3194 रुपए आता है। 6 साल के मेंटेनेंस खर्च का औसत करीब 18 हजार रुपए आता है।
हुंडई ग्रैंड आई10
कोरिया की कार मेकर हुंडई की कारों की सबसे ज्यादा बिक्री भारत में होती है। यह ब्रांड भी अपनी कम खर्चे वाली कारों के लिए मशहूर है। कंपनी की ग्रैंड आई10 इस मामले में सबसे आगे है। ग्रैंड आई10 के साथ कंपनी तीन लेबर फ्री सर्विस देती है। इसका इस्तेमाल 2000 किमी या 2 महीने, 10 हजार किमी. या 1 साल और 20 हजार किमी. या 24 महीने पर किया जा सकता है। तीसरी और चौथी सर्विस का खर्च करीब 3000 रुपए आता है। 6 साल के मेंटेनेंस खर्च का औसत करीब 14 हजार रुपए आता है।