टाटा मोटर्स एंट्री लेवल कार नैनो का ई-अवतार लाने वाली है। यह पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार होगी। पहली बार ई-नैनो की झलक महाराष्ट्र में टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद हुई है। ई-नैनो के रियर साइट के बाएं फ्रेंडर पर पावर सॉकेट दिया गया है। टाटा ने साल 2010 में जिनेवा मोटर शो के दौरान ई-नैनो का कॉन्सेप्ट पेश किया था।
विज्ञापन
आ रही टाटा की ई-नैनो, पेट्रोल की जरूरत नहीं
2 of 6
वैसे तो टाटा मोटर्स लंबे वक्त से इलेक्ट्रिक नैनो पर काम कर रही है। कार की टेस्टिंग से अंदाजा लगा सकते हैं कि कंपनी ने इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की रफ्तार बढ़ा दी है।
विज्ञापन
आ रही टाटा की ई-नैनो, पेट्रोल की जरूरत नहीं
3 of 6
देश में इलेक्ट्रिक कारों की मांग धीरे-धीरे बढ़ रही है लिहाजा यह कहा जा सकता है कि अगर ई-नैनो सही कीमत और लंबी ड्राइविंग रेंज के साथ आती है तो यह काफी सफल ई-कार साबित हो सकती है।
आ रही टाटा की ई-नैनो, पेट्रोल की जरूरत नहीं
4 of 6
हालांकि ई-नैनो के इंजन और बाकी चीजों से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन तस्वीरें बताती हैं कि डिजाइन के मामले में यह मौजूदा नैनो जैसी ही होगी हालांकि इसके बॉडी स्ट्रक्चर में थोड़े से बदलाव देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
आ रही टाटा की ई-नैनो, पेट्रोल की जरूरत नहीं
5 of 6
पेट्रोल इंजन वाली नैनो के मुकाबले इसमें पिछली तरफ फ्रेंडर और टायरों के बीच का अंतर कम है, इससे पता चलता है कि पीछे की तरफ रखे बैटरी लोड की वजह से ऐसा हुआ होगा।
फिलहाल देश में महिंद्रा की इलेक्ट्रिक हैचबैक ई2ओ और ई-वेरिटो सेडान मौजूद हैं। लेकिन ज्यादा कीमत और चार्जिंग स्टेशनों का बड़ा नेटवर्क न होने के कारण ऐसी कारों की मांग में तेजी नहीं आ रही है।