भारतीय कार बाजार में इन दिनों 1.0 लीटर वाली रेनो क्विड काफी चर्चा में बनी हुई है। रेनो इंडिया ने क्विड हैचबैक का पावरफुल अवतार लॉन्च कर दिया है। कई सवाल हैं जो इन दिनों लोगों की जुबान पर है। यहां हम लाए कार से जुड़े ऐसे ही सवालों के जवाब।
Trending Videos
विज्ञापन
नई रेनो क्विड से जुड़ीं 8 अहम बातें जो आप चाहते हैं जानना
2 of 9
कब शुरू होगी बिक्री?: 1.0 लीटर रेनो क्विड की बिक्री 22 अगस्त 2016 से शुरू होगी। सभी डीलरशिप पर इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। बुकिंग राशि 10,000 रुपये से लेकर 25,000 रुपये के बीच रखी गई है।
विज्ञापन
नई रेनो क्विड से जुड़ीं 8 अहम बातें जो आप चाहते हैं जानना
3 of 9
कीमत क्या होगी?: रेनो क्विड की शुरुआती कीमत 3.83 रुपये तय की गई है।1.0 लीटर वाली क्विड को दो वेरिएंट आरएक्सटी और आरएक्सटी (ओ) में उतारा गया है। दोनों की कीमत क्रमशः 3,82,776 रूपए और 3,95,776 रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। पावरफुल क्विड मौजूदा क्विड से 22,000 रूपए महंगी है।
नई रेनो क्विड से जुड़ीं 8 अहम बातें जो आप चाहते हैं जानना
4 of 9
कितने वेरिएंट मिलेंगे? 1.0 लीटर क्विड दो वेरिएंट में मिलेगी। इसमें एक टॉप वेरिएंट आरएक्सटी और दूसरा आरएक्सटी (ओ) होगा। इसमें वे सभी फीचर्स मिलेंगे जो मौजूदा क्विड में दिए गए हैं। इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है। आरएक्सटी (ओ) वेरिएंट में सुरक्षा के लिए ड्राइवर एयरबैग शामिल किया गया है।
विज्ञापन
नई रेनो क्विड से जुड़ीं 8 अहम बातें जो आप चाहते हैं जानना
5 of 9
देखने में कैसी है? पावरफुल क्विड पर दी गई की बॉडी ग्राफिक्स और सिल्वर मिरर इसे मौजूदा वर्जन से अलग बनाते हैं। बाकि सभी फीचर्स 800 सीसी इंजन वाली क्विड से लिए गए हैं।
विज्ञापन
नई रेनो क्विड से जुड़ीं 8 अहम बातें जो आप चाहते हैं जानना
6 of 9
कार का केबिन कैसा है? नई क्विड का इंटीरियर मौजूदा क्विड जैसा है। इसकी सीटें, 300 लीटर का बूट स्पेस और डिजाइन किट मौजूदा वर्जन की याद दिलाती है। इसमें ना तो कोई नया कलर शेड जोड़ा गया है और ना ही कोई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। आने वाले समय में रेनो इसमें रियर पावर विंडो और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ अतिरिक्त स्पीकर्स भी दे सकती है।
विज्ञापन
नई रेनो क्विड से जुड़ीं 8 अहम बातें जो आप चाहते हैं जानना
7 of 9
क्या खासियत है नए इंजन की? पावरफुल क्विड में 1.0 लीटर का इंजन दिया गया है। जो 68 पीएस की पावर और 91 एनएम का टॉर्क देगा। कंपनी का दावा है कि नई क्विड 23.01 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी।
नई रेनो क्विड से जुड़ीं 8 अहम बातें जो आप चाहते हैं जानना
8 of 9
क्या ऑटोमेटेड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा? जी हां, रेनो क्विड में ऑटोमेटेड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। इस बारे में रेनो के एमडी और सीईओ सुमित सहानी ने पुष्टि भी की है। इसके अलावा ऑटो एक्सपो-2016 में भी 1.0 लीटर क्विड को ऑटोमेटेड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ दिखाया गया था।
नई रेनो क्विड से जुड़ीं 8 अहम बातें जो आप चाहते हैं जानना
9 of 9
क्या सेफ्टी को अपग्रेड किया गया है? सेफ्टी को लेकर क्विड में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं हुए है। नई क्विड में प्री-टेंशनर सीट बेल्ट शामिल किया गया है जो दुर्घटना की स्थिति में पैंसेजर को आगे की तरफ जाने से रोकता है। पहले इसमें एबीएस आने चर्चाएं थी, लेकिन अब इसमें एबीएस नहीं मिलेगा। इस फीचर्स को आने वाले समय में शामिल किया जाएगा।