फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेनॉ डस्टर फेसलिफ्ट के पांच दमदार फीचर्स

Tue, 08 Mar 2016 12:09 PM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
रेनॉ डस्टर फेसलिफ्ट - फोटो : Cardekho
रेनॉ ने डस्टर के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च कर दिया गया है। नई रेनॉ डस्टर की कीमत 8.47 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) रखी गई है। कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट में रेनॉ डस्टर काफी सफल हुई थी और अब इसका मुख्य मुकाबला हुंडई क्रेटा से है। नई डस्टर में एक्सटीरियर व इंटीरियर को मिलाकर 32 छोटे-बड़े बदलाव किए गए हैं। कौनसे हैं यह नए फीचर्स और क्या है खास इस फेसलिफ्ट वर्जन में, आइए जानते हैं ........
विज्ञापन

रेनॉ डस्टर फेसलिफ्ट के पांच दमदार फीचर्स

2 of 6
रेनॉ डस्टर फेसलिफ्ट - फोटो : Cardekho
कम्फर्ट फीचर्स: इस बार डस्टर के केबिन में काफी सारे बदलाव देखने को मिले। उम्मीदों के अनुसार नया डैशबोर्ड, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, व रिवर्स पार्किंग-गाइडलाइन के साथ 7 इंच स्क्रीन मिडियानैव इंफोटेन्मेंट सिस्टम, ड्राइवर साइड विंडो में ऑटो अप-डाउन की सुविधा के साथ इलेक्ट्रोनिकली एडजेस्ट/फोल्ड होने वाले ओआरवीएम नोब जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।
 
विज्ञापन

रेनॉ डस्टर फेसलिफ्ट के पांच दमदार फीचर्स

3 of 6
रेनॉ डस्टर फेसलिफ्ट - फोटो : Cardekho
ड्राइव फीचर्स: रेनॉ डस्टर के नए अवतार में ‘सीएमओ10’ इंजन कंमापर्टमेंट दिया गया है। इसके अलावा, बेहतरीन राइड व हैंडलिंग व सेफ्टी के लिए नया और टी4 ‘इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स’ आर्किटेक्चर भी मौजूद है।

 

रेनॉ डस्टर फेसलिफ्ट के पांच दमदार फीचर्स

4 of 6
रेनॉ डस्टर फेसलिफ्ट - फोटो : Cardekho
इंजन स्पेक्स: सबसे खास बदलाव इसी सेक्शन में हुआ है। इस बार रेनॉ डस्टर के 110पीएस वाले डीजल इंजन के साथ एएमटी गियर बॉक्स की पेशकश की गई है। यह नया 6-स्पीड ईजी-आर ऑटोमैटेड मैनुअल ट्रांसमिशन कंपनी के स्टैंडर्ड 6-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स पर बेस्ड है। कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट में डस्टर के फेसलिफ्ट वर्जन की लॉन्चिंग के पहले तक क्रेटा एक मात्र कार थी जिसके डीजल मॉडल में ऑटोमैटिक गियर बॉक्स का ऑप्शन था।
 
विज्ञापन

5 of 6
रेनॉ डस्टर फेसलिफ्ट - फोटो : Cardekho
लुक: रेनॉ डस्टर की लुकिंग से पहले भी कभी कोई शिकायत नहीं थी। इस बार कंपनी ने इसके फेसलिफ्ट वर्जन में यूरोपियन एसयूवी स्टाइल को शामिल करने की कोशिश की है। फ्रंट में नई सिंगल स्लेट ग्रिल, नया बम्पर, नए और रिफ्रेश हैडलाइट कलस्टर हैं जो ड्यूल फोकस सेटअप के साथ है। हैडलाइट्स के साथ डे-टाइम रनिंग लाइट्स और पीछे की ओर एलईडी टेललेम्प्स कलस्टर भी नया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रेनॉ डस्टर फेसलिफ्ट - फोटो : Cardekho
साइड में देखें तो नए 16-इंच गन मैटल फिनिश अलॉय व्हील पहली ही नजर में ध्यान खिंचने में सफल साबित होते हैं। कलर स्कीम पर बात करें तो यहां नया कैनन ऑरेंज कलर देखने को मिलेगा। ऑवरऑल केबिन के अंदर का नजारा काफी शानदार है। केबिन को और अधिक आरामदायक बनाने के लिए नए सॉफ्ट टच मैटेरियल्स, कलर प्लेट्स और स्पोर्टी अप्होस्टरी भी लाजवाब है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें