रजनीकांत, बस नाम ही काफी है उन हजारों लाखों प्रशंसकों के लिए जो इस अभिनेता की पूजा करते हैं। नई फिल्म कबाली के दौरान रजनीकांत के फैन्स के अद्भुत नजारें देखने को मिले। फिल्म के पोस्टर भारत के दक्षिणी भागों में लगभग हर जगह देखा जा सकता हैं, लेकिन प्रशंसकों इससे भी संतुष्ट नहीं। रजनीकांत के प्रति अपनी श्रद्धा दिखाने के लिए कई कार मालिकों और डीलरों ने कारों को कुछ ऐसा लुक दिया है जिसे देखते ही बनाता है। आप भी एक बार जरूर देखना चाहेंगे।
विज्ञापन
रजनीकांत के नाम पर दौड़ी कारें, उड़ा हवाई जहाज, देखिए तस्वीरें
2 of 6
कबाली फिल्म में महान अभिनेता एक उम्रदराज गैंगस्टर की भूमिका में हैं जो दुश्मनों से अपने परिवार और बिजनेस को बचाने की कोशिश करता है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म के कुछ दिलचस्प पोस्टर किसी भी कार को आकर्षक बनाने के लिए काफी हैं। मिसाल के तौर पर तमिलनाडु में एक मारुति डीलरशिप सुजुकी स्विफ्ट का 'कबाली वर्जन' तैयार किया है।
विज्ञापन
रजनीकांत के नाम पर दौड़ी कारें, उड़ा हवाई जहाज, देखिए तस्वीरें
3 of 6
नंबर प्लेट को भूल जाइए जनाब। यहां तो सिर्फ कबाली का नाम ही काफी है। ऑडी ए4 पर कबाली नंबर प्लेट। कबाली पोस्टर कार हुड, साइड और रूफ के साथ-साथ कुछ रजनीकांत ग्राफिक्स को कार इस्तेमाल किया गया।
रजनीकांत के नाम पर दौड़ी कारें, उड़ा हवाई जहाज, देखिए तस्वीरें
4 of 6
मारुति और ऑडी के अलावा फोक्सवैगन को भी काले लिबाज में सड़क पर दौड़ाया गया। शुरुअती तीन दिन में कबाली दुनिया भर में 210 करोड़ रुपये की कमााई कर चुकी है।
विज्ञापन
रजनीकांत के नाम पर दौड़ी कारें, उड़ा हवाई जहाज, देखिए तस्वीरें
5 of 6
ये सुपरकारें ऑडी आर8 और बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज हैं जो कबाली के रंग में रंग चुकी हैं। बीएमडब्ल्यू के मालिक ने क्लासिक काले और ऑडी आर8 के मालिक ने स्पोर्टी रेड कलर का इस्तेमाल किया है।