हुंडई की पॉपुलर एसयूवी क्रेटा ने एक साल पूरा कर लिया है। इसकी सफलता को और भुनाने के लिए हुंडई ने क्रेटा का एनिवर्सरी एडिशन पेश किया है। कंपनी ने इसमें कई खास बदलाव किए हैं। इसलिए यह मॉडल अपने स्टैंडर्ड मॉडल से काफी अलग है।
विज्ञापन
हुंडई क्रेटा का एनिवर्सरी एडिशन, जानिए क्या है खास स्पेशल क्रेटा में
2 of 6
हुंडई ने भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी और ऑस्ट्रेलिया ओपन-2016 चैंपियनशिप की विजेता रही साइना नेहवाल को पहली गाड़ी भेंट की। कार की ऑफिशियल लॉन्चिंग महीने के अंत तक होगी।
विज्ञापन
हुंडई क्रेटा का एनिवर्सरी एडिशन, जानिए क्या है खास स्पेशल क्रेटा में
3 of 6
सबसे पहला और बड़ा बदलाव नजर आएगा कार की रूफ और पिलर पर। इन्हें ग्लॉसी ब्लैक कलर दिया गया है। साइड प्रोफाइल में हुंडई ने मैट ग्रे और रेड कलर में स्पेशल एडिशन के स्टीकर्स दिए हैं। सी पिलर पर भी ‘1 एनिवर्सरी एडिशन’ की बैजिंग दी गई है।
हुंडई क्रेटा का एनिवर्सरी एडिशन, जानिए क्या है खास स्पेशल क्रेटा में
4 of 6
एनिवर्सरी एडिशन क्रेटा, व्हाइट कलर में ब्लैक कलर कंट्रास्ट रूफ और साइड में दिए स्टीकर्स के साथ काफी स्पोर्टी और आकर्षक नजर आती है। इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
हुंडई क्रेटा का एनिवर्सरी एडिशन, जानिए क्या है खास स्पेशल क्रेटा में
5 of 6
फीचर्स में बदलाव की जानकारी फिलहाल नहीं मिली है। फीचर्स का पता ऑफिशिल लॉन्चिंग के दौरान ही चलेगा।
हुंडई क्रेटा का एनिवर्सरी एडिशन, जानिए क्या है खास स्पेशल क्रेटा में
6 of 6
हुंडई क्रेटा की शुरुआती कीमत 8.59 लाख रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली) तय की गई है। एसयूवी सेगमेंट में हुंडई क्रेटा, फोर्ड, महिंद्रा, रेनॉ और निसान जैसी कारों को कड़ी चुनौती दे रही है।