भारत में लॉन्च हुई मिनी क्लबमैन, 7 सेकेंड में पकड़ लेगी 100 की स्पीड
Mon, 19 Dec 2016 10:09 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
मिनी ब्रैंड ने अब भारत में एक और कार के साथ दस्तक दी है। मिनी ने अपनी फेमस क्लबमैन को भारत में लॉन्च कर दिया है।
मिनी क्लबमैन सिर्फ 7.2 सेकेंड में 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ लेती है। यह अधिकतम 228 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पर दौड़ सकती है।
क्लबमैन में 2 लीटर पेट्रोल इंजन है जो 192 bhp पावर जेनरेट करता है। इसके अलावा इसमें 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियर हैं।
नई मिनी क्लबमैन पुराने मॉडल से 270mm ज्यादा लंबी और 90mm ज्यादा चौड़ी है। इसके अलावा व्हीलबेस में भी 100mm का इजाफा है।
इतना सामान रखने के लिए मिनी क्लबमैन में 360 लीटर बूट स्पेस मिलता है। कंपनी ने इसकी कीमत 37.90 लाख रुपये रखी है।