फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉन्चिंग के बाद से 20 लाख लोगों ने खरीदी ये कार, आप भी जानिए खासियत

Tue, 26 Sep 2017 06:16 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
1 of 5
Maruti Suzuki Wagon R
हाल ही में मारुति सुजुकी डिजायर ने अगस्त में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनने का रिकॉर्ड बनाया है। अब मारुति सुजुकी की एक और कार ने नया मुकाम हासिल किया है। भारतीय कार बाजार में काफी पॉपुलर रहने वाली Maruti WagonR ने लॉन्चिंग के बाद से 2 मिलियन (20 लाख) यूनिट की बिक्री करने का रिकॉर्ड कायम किया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
वैगन आर
वैगनआर का पहला मॉडल भारत में साल 1999 में लॉन्च किया गया था। पिछले 10 सालों से यह भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली 5 कारों में से एक रही है। कंपनी समय के मुताबिक इसमें बदलाव करती रही और इसका अपग्रेडेड वर्जन उतारती रही है। यही वजह है कि वैगनआर के लिए अभी भी लोगों के दिल में अलग जगह बनी हुई है। 
विज्ञापन

3 of 5
Wagon R
थोड़े-थोड़े अंतराल के बाद मारुति सुजुकी अपनी वैगनआर में डुअल एयरबैग्स, एबीएस, मल्टीपल फ्यूल विकल्प, प्रीमियम इंटीरियर और ऑटो गियर शिफ्ट ट्रांसमिशन (AMT) जैसे फीचर्स जोड़ती रही है। पहली बार लॉन्च किए जाने के 12 साल बाद, यानी 2011 में इस मॉडल ने 1 मिलियन (10 लाख) बिक्री का आंकड़ा छुआ था। 

4 of 5
वैगन आर
हालांकि नए फीचर्स से लैस यह कॉम्पेक्ट हैचबैक कार ग्राहकों को आकर्षित करने में ज्यादा सफल रही है। यही वजह है कि 2011 के बाद 6 साल में ही इस कार ने आगे के 10 लाख का आंकड़ा पार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Maruti Suzuki Wagon R
यह कार पेट्रोल से लेकर सीएनजी के विकल्प में भी आती है। इसकी कीमत 4.1 लाख रुपए से शुरू होकर 4.83 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। सबसे कम कीमत वाले LXI (Petrol) वैरिएंट की बात करें तो इसमें 998 cc का पेट्रोल इंजन दिया गया है। इंजन 67 बीएचपी की पावर और 90 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी के मुताबिक इसका माइलेज 20.51 kmpl है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें