मारूति ने बंद किया इस कार का प्रोडक्शन, जानिए क्या है वजह
Tue, 29 Nov 2016 03:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Maruti Suzuki Ritz
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति-सुजुकी ने इस साल अपनी रिट्ज कार का प्रॉडक्शन बंद कर दिया है। जानिए कंपनी ने क्यों किया ऐसा ?
Maruti Suzuki Ritz
इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स सोसायटी की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दो महीने से कंपनी ने एक भी कार नहीं बनाई है।
Maruti Suzuki Ritz
ख़बर है कि कंपनी अब रिट्ज की बजाए नई आने वाली कार Ignis+ का प्रोडक्शन शुरू करेगी।
Maruti Suzuki Ritz
कहा जा रहा है कि मारुति-सुजुकी फरवरी 2016 में ही रिट्ज कार का उत्पादन बंद करना चाहती थी, लेकिन इसके बाद भी 28 हजार कारें बनाई।
Maruti Suzuki Ritz
कंपनी सूत्रों की सूचना के मुताबिक इस कार को बंद करने की सबसे बड़ी वजह स्विफ्ट और सेलेरियो के मुकाबले इसकी सेल में कमी आना है।
Maruti Suzuki Ritz
हालांकि कंपनी ने इस बारे में फिलहाल कुछ भी नहीं कहा है। बता दें कि मारुति रिट्ज को 2009 में लॉन्च किया गया था लेकिन शुरू से ही यह लोगों को खासी पसंद नहीं आई।