फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति सुजुकी S-Cross फेसलिफ्ट vs हुंडई क्रेटा: जानिए दोनों कारों में कौन है बेहतर

Mon, 02 Oct 2017 02:54 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
1 of 5
Maruti S-Cross Facelift vs Hyundai Creta
मारुति सुजुकी ने हाल ही में अपडेट के साथ S-Cross facelift लॉन्च की है। कंपनी के मुताबिक कार 25.1 kmpl का माइलेज देगी। इस कार का मुकाबला हुंडई क्रेटा, रेनो डस्टर और होंडा BR-V जैसी कारों से रहेगा। यहां हम क्रेटा के फीचर्स से इसकी तुलना करने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Maruti Suzuki S-Cross Facelift
दोनों कार का लुक 
मारुति सुजुकी S-Cross फेसलिफ्ट एक क्रॉसओवर कार है, जबकि हुंडई क्रेटा एसयूवी है। दिखने में क्रेटा एस-क्रॉस से बड़ी लगती है। S-Cross के फेस को बोल्ड लुक दिया गया है। कार में नए तरह का ग्रिल और मस्कुलर बोनट दिया गया है। कार में डीआरएल, टेल लैंप और चोड़े टायरों के साथ 16 इंच के एलॉय व्हील दिए हैं। क्रेटा में डायमंड कट 17 इंच के एलॉय व्हील, एलईडी डीआरएल के साथ हेडलैंप, हेक्सागोनल ग्रिल दिए गए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
hyundai creta
दोनों कार के इंटीरियर 
S-Cross में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो एप्पल कार प्ले, एंड्रॉइड ऑटो, मिरर लिंक और इनबिल्ट नेविगेशन सपोर्ट करता है। इसका स्टीयरिंग एडजस्ट किया जा सकता है। सेफ्टी के लिहाज से कार में डुअल एयरबैग्स, एबीएस और चाइल्ड सीट माउंट दिए गए हैं। इसमें भी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, हालांकि यह ब्लूटूथ से कनेक्ट होता है। दोनों ही कारों में रियर पार्किंग कैमरा, पावर विंडो, पुश स्टार्ट बटन जैसे फीचर्स हैं। 

4 of 5
Hyundai Creta
दोनों कार के इंजन
इंजन की बात करें तो नई एस-क्रॉस फेसलिफ्ट में (SHVS) स्मार्ट हाइब्रिड व्हीकल सिस्टम के साथ 1.3-लीटर डीजल इंजन दिया गया है। यह 90PS की पावर और 200Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। क्रेटा तीन इंजन विकल्पों 1.6 लीटर पेट्रोल, 1.4 लीटर डीजल व 1.6 लीटर ड्यृल वीटीवीटी इंजन के साथ आती है। ये तीनो इंजन क्रमशः 128, 90 व 123 बीएचपी की पावर देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Maruti Suzuki S-Cross facelift
दोनों की कीमत
नई S-Cross फेसलिफ्ट की कीमत 8.49 लाख रुपए से 11.29 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक रखी है। वहीं क्रेटा 9.29 लाख रुपए 14.55 लाख रुपए  (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक आती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें