चार मीटर से छोटी एसयूवी के सेगमेंट में महिंद्रा काफी आक्रामक रूप में आगे बढ़ रही है। पहले कंपनी ने टीयूवी-300, फिर क्वांटो के नया अवतार नुवोस्पोर्ट को उतारा और अब बोलेरो का छोटा अवतार लाने जा रही है। बोलेरो का यह नया अवतार, नए इंजन के साथ आएगा।
विज्ञापन
आ रही मिनी बोलेरो, जानिए कैसी होगी छोटी महिंद्रा बोलेरो
2 of 5
छोटी या कॉम्पैक्ट बोलेरो अगले महीने लॉन्च हो सकती है। इसे टीयूवी-300 के नीचे पोजिशन किया जाएगा। इसका मतलब है कि इसकी कीमत कम होगी।
विज्ञापन
आ रही मिनी बोलेरो, जानिए कैसी होगी छोटी महिंद्रा बोलेरो
3 of 5
बोलेरो के इस नए अवतार का व्हीलबेस मौजूदा बोलेरो जितना ही रहेगा हालांकि इसकी लंबाई 170 एमएम कम हो जाएगी। यह पहले की तरह ही 7-सीटर होगी, पीछे की तरफ फोल्ड होने वाली जंप सीटें मिलेंगी।
आ रही मिनी बोलेरो, जानिए कैसी होगी छोटी महिंद्रा बोलेरो
4 of 5
Mahindra bolero
एसयूवी के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं होगा। बॉडी और लुक्स मौजूदा बोलेरो जैसे ही होंगे। इंजन की बात करें तो मौजूदा बोलेरो में 2.5 लीटर का डीजल इंजन लगा है। यह 63 पीएस की ताकत देता है। नए अवतार में महिंद्रा 1.5 लीटर का एमहॉक इंजन देगी, जो 70 पीएस की पावर देगा। यही इंजन टीयूवी-300 और नुवोस्पोर्ट में भी दिया गया है।
आ रही मिनी बोलेरो, जानिए कैसी होगी छोटी महिंद्रा बोलेरो
5 of 5
Mahindra NuvoSport
नए इंजन की वजह से यह कम वजनी होगी, इसमें बेहतर माइलेज के अलावा अच्छी परफॉर्मेंस भी मिलेगी। छोटी बोलेरो में आने वाले फीचर्स की बात करें तो यह मौजूदा बोलेरो जैसे ही होंगे। केबिन में ज्यादा जगह के लिए सीटों को दोबारा डिजाइन किया जाएगा।