फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द आ रहा है हुंडई एलांट्रा का स्पोर्ट वर्जन, देखिए तस्वीरें

Thu, 05 May 2016 10:06 AM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
हुंडई ने छठवीं जनरेशन एलांट्रा के स्पोर्ट वर्जन से पर्दा उठा दिया है। इसे काफी स्पोर्टी बनाया गया है। दक्षिण कोरिया में इसे ‘अवांत स्पोर्ट्स’ नाम दिया गया है। कार के डिजाइन की बात करें तो यहां कुछ बदलाव हुए हैं। ये बदलाव इसे पुराने वर्जन से अलग दिखाते हैं।
विज्ञापन

हुंडई एलांट्रा का स्पोर्ट वर्जन, 8 सेकंड में 0-100 किमी की रफ्तार

2 of 4
हैडलैंप्स में नया ग्राफिक्स डिजाइन देखने को मिलेगा। बंपर पर मौजूद डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटों को हॉरिजॉन्टल पोजिशन में रखा गया है। अवांत या एलांट्रा के रेग्युलर मॉडल में यह वर्टिकल स्टाइल में दी गई हैं। नई एलांट्रा की ग्रिल पर ‘टर्बो’ बैज लगा हुआ है। साइड प्रोफाइल में ध्यान दें तो यहां 18 इंच के अलॉय व्हील और साइड स्कर्टिंग दी गई है। पीछे की तरफ फॉक्स डिफ्यूजर और ट्विन एग्जॉस्ट दिए गए हैं।
विज्ञापन

हुंडई एलांट्रा का स्पोर्ट वर्जन, 8 सेकंड में 0-100 किमी की रफ्तार

3 of 4
Hyundai Elantra Sport
2017 एलांट्रा स्पोर्ट में हुंडई का नया टर्बोचार्ज पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 1.6 लीटर का टी-जीडीआई इंजन है जो 200 बीएचपी की पावर और 265 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। इसके अलावा 7-स्पीड ड्यूल क्लच यूनिट का विकल्प भी मौजूद है। यह कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में करीब 8 सेकंड का समय लेगी।
विज्ञापन

हुंडई एलांट्रा का स्पोर्ट वर्जन, 8 सेकंड में 0-100 किमी की रफ्तार

4 of 4
Hyundai Avante
बात करें भारतीय बाजार की तो यहां छठवीं जनरेशन की एलांट्रा को आने वाले कुछ महीनों में लॉन्च किया जाएगा। संभावना है कि यहां पर इसे पुराने इंजन ऑप्शन में ही उतारा जाएगा। इसके अलावा यह भी उम्मीद की जा सकती है कि नई एलांट्रा में हुंडई 1.4 लीटर का टी-जीडीआई टर्बोचार्ज पेट्रोल इंजन और 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की पेशकश भी करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें