होंडा ने बीआर-वी को लॉन्च करने के साथ ही मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में कदम रख दिए हैं। बीआर-वी पेट्रोल की शुरुआती कीमत 8.75 लाख रुपये होगी, यह 11.99 लाख रुपये (एक्स शो-रूम, दिल्ली) तक जाएगी। डीजल वेरिएंट की कीमत 9.90 लाख रुपये से शुरू होगी और 12.90 लाख रुपये (एक्स, शो-रूम दिल्ली) तक जाएगी।
विज्ञापन
हुंडई क्रेटा को टक्कर देने आ गई 7 सीटर होंडा बीआर-वी
2 of 7
Honda BR-V
इसे पेट्रोल में पांच और डीजल में चार वेरिएंट में उतारा गया है। यह छह कलर में आएगी। बीआर-वी को अमेज और मोबिलियो की तरह ब्रियो हैचबैक के प्लेटफार्म पर बनाया गया है। आगे से एसयूवी जैसी दिखने वाली बीआर-वी साइड से काफी हद तक एमपीवी (मल्टी परपज व्हीकल) जैसी दिखाई देती है। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा और रेनो डस्टर से होगा। आइए जानते हैं कैसी है होंडा की यह नई कार।
विज्ञापन
हुंडई क्रेटा को टक्कर देने आ गई 7 सीटर होंडा बीआर-वी
3 of 7
Honda BR-V
कद-काठी और डिजाइन: होंडा इसे एसयूवी के तौर पर प्रोजेक्ट करती आई है। लेकिन हर मामले में यह एमपीवी जैसी ही है। लंबी साइड प्रोफाइल और 7 सीटर होना इसे एमपीवी कैटेगरी में डालते हैं। वहीं बोल्ड स्टाइल का चौड़ा बोनट, दो हिस्सों में बटी क्रोम ग्रिल, बॉडी क्लैडिंग और स्किड प्लेटें इसे एसयूवी जैसा बनाते हैं। होंडा बीआर-वी में 16 इंच के अलॉय व्हील, प्रोजेक्टर हैडलैंप्स के साथ एलईडी लाइट और रैपराउंड टेल लाइट् के साथ बड़ी रिफ्लेक्टर लाइन भी दी गई है।
हुंडई क्रेटा को टक्कर देने आ गई 7 सीटर होंडा बीआर-वी
4 of 7
Honda BR-V
होंडा सिटी सेडान जैसा केबिन: बीआर-वी में एंट्री करते ही आपको महसूस होगा कि मानो आप होंडा सिटी के बड़े वर्जन में बैठे हों। इसमें होंडा की दूसरी कारों से कई पार्ट्स लिए गए हैं। ऑल ब्लैक ले-आउट इसे स्पोर्टी अहसास देता है। इसमें डल सिल्वर एस्सेंट्स और डैशबोर्ड के सेंटर पर पियानो-ब्लैक फिनिशिंग भी दी गई है।
विज्ञापन
हुंडई क्रेटा को टक्कर देने आ गई 7 सीटर होंडा बीआर-वी
5 of 7
स्पेस की बात करें तो इसकी सबसे बड़ी यूएसपी 7-सीटर होना है। तीनों कतार की सीटों में अच्छी जगह मिलती है। हालांकि दूसरी पंक्ति की सीटों में तीन लोगों को बैठने में थोड़ी असुविधा हो सकती है। इसमें थाई सपोर्ट को और बेहतर किया जा सकता था। बीआर-वी में फीचर्स भी थोड़े कम दिए गए हैं। पार्किंग सेंसर का न होना और बेसिक से इंफोटेंमेंट सिस्टम का दिया जाना कीमत के लिहाज से मायूस कर सकता है।
विज्ञापन
हुंडई क्रेटा को टक्कर देने आ गई 7 सीटर होंडा बीआर-वी
6 of 7
Honda BR-V
इंजन और परफॉरमेंस: बीआर-वी में होंडा के भरोसेमंद 1.5 लीटर के पेट्रोल और डीजल इंजन दिए गए हैं। आई-वीटेक पेट्रोल इंजन काफी रिफाइन है और स्मूद परफॉरमेंस देता है। 119 पीएस की ताकत और 145 एनएम का टॉर्क देने वाला यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा होगा। इसमें सीवीटी ऑटोमैटिक का विकल्प भी मिलेगा।
हुंडई क्रेटा को टक्कर देने आ गई 7 सीटर होंडा बीआर-वी
7 of 7
आई-डीटेक डीजल इंजन की ताकत 100 पीएस और टॉर्क 200 एनएम का होगा। यह इंजन केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा होगा। होंडा बीआर-वी डीजल का एनवीएच लेवल अमेज के मुकाबले ज्यादा बेहतर होगा। हालांकि फिर भी केबिन में थोड़ी सी कर्कश आवाज महसूस हो सकती है। डीजल इंजन को पेट्रोल जितना स्मूद नहीं कहा सकता है। लेकिन ज्यादा माइलेज की चाहत रखने वाले ग्राहकों के लिए यह बेहतर रहेगा।