फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है दुनिया की सबसे खूबसूरत बाइक, कीमत ऑडी और मर्सिडीज जितनी

Wed, 15 Nov 2017 04:10 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
1 of 5
Ducati Panigale V4
तकनीक और फैशन के इस दौर में ऑटोमोबाइल बाजार में भी एक से एक मॉडल लॉन्च किए जा रहे हैं। क्रूजर बाइक से लेकर स्पोर्ट्स बाइक तक, कंपनियां इनके दमदार इंजन के साथ लुक पर भी खासा ध्यान देती हैं। लेकिन क्या आपने दुनिया की सबसे खूबसूरत बाइक को देखा है?
विज्ञापन

2 of 5
Ducati Panigale V4
हाल ही में इटली के मिलान में हुए EICMA 2017 मोटरसाइकिल शो में Ducati Panigale V4 को मोस्ट ब्यूटिफुल बाइक का खिताब दिया गया है। मोटरशो के दौरान इस बाइक ने कई शानदार लुक वाली बाइकों को पछाड़ते हुए सबसे ज्यादा 61.17 फीसदी वोट हासिल किए। 
विज्ञापन

3 of 5
Ducati Panigale V4
इस प्रतियोगिता का आयोजन इटैलियन मोटरसाइकिल मैगजीन कराती है और यह प्रतियोगिता का 13वां सीजन था। यह बात भी रोचक है कि 13 में से 9 बार डुकाटी की बाइक ने यह खिताब जीता है। डुकाटी पानीगेल वी4 को 16 हजार लोगों ने वोट दिया।

4 of 5
Ducati Panigale V4
फीचर्स की बात करें तो  Ducati Panigale V4 कंपनी की पहली बाइक है जो V4 (चार सिलिंडर) इंजन के साथ आती है। इसमें 1103सीसी की मोटर लगी है जो 211 बीएचपी की पावर और 124एनएम का टॉर्क जेनरेट करती है। इसमें 6-स्पीड गियर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ducati Panigale V4
भारत में इस बाइक की कीमत 30-35 लाख के बीच होती है, जितने में आप ऑडी और मर्सिडीज जैसी कार खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें