फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून ऑफर: BMW और मर्सिडीज की गाड़ियों पर मिल रही है 5 लाख रुपये तक की छूट

Tue, 07 Aug 2018 11:37 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Volvo XC90
मानसून के इस मौसम में अगर आप कार खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है, क्योंकि कई कार कंपनियों अपनी कार पर भारी छूट का ऐलान किया है। वैसे तो ये कंपनियां अक्सर त्योहारों के समय ही इस तरह का आफर देती हैं लेकिन कई बार अपनी सेल को बढ़ाने के लिए भी इस तरह के ऑफर्स दिए जाते हैं। तो आइए जानते हैं कि किन कंपनियों के कारों पर भारी छूट मिल रही है।
विज्ञापन

2 of 8
maruti suzuki ignis
ऑटो क्षेत्र की दिग्गज कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी लगभग सभी कारों पर भारी डिस्काउंट दिया है। सबसे पहले इग्निस की बात करें तो सुजुकी इग्निस पर 75,000 की छूट दे रही है। इग्निस फिलहाल डीजल इंजन में मार्किट में आती है। बेहतर इंटीरियर के साथ यह कार स्पेस के कारण भी काफी लोकप्रिय है।
 
विज्ञापन

3 of 8
Wagon-R-Pearl-Black
साथ ही सबसे ज्यादा बिकने वाली कार वैगनार के सीएनजी वैरियंट पर 70,000 हजार की छूट दे रही है और इसके पेट्रोल वैरियंट पर 60,000 तक की छूट दी जा रही है।

4 of 8
Alto K10 AMT
छोटे परिवार की पहली पसंद में शुमार मारुति की ऑल्टो के10 एएमटी पर भी 70,000 तक की छूट मिल रही है। साथ ही सुजुकी अर्टिगा पर 60,000 रुपये तो डीजायर पर 20,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।
विज्ञापन

5 of 8
Hyundai i20
वहीं अगर हम हुण्डर्इ की आई20 की बात करें तो यह सुजुकी की बलेनो से किसी मामले में कम नहीं है, हालांकि होंडा ने भी इनके सामने अपनी जैज उतारी है। आई20 शानदार इंटीरीयर के साथ पेट्रोल और डीजल दोनों में मार्केट में उपलब्ध है। कंपनी की तरफ से इस पर 65,000 तक की छूट दी जा रही है।
विज्ञापन

6 of 8
Mahindra XUV500
बड़ी कारों की बात करें तो वह भी ग्राहकों को लाखों का डिस्काउण्ट दे रही है। महिन्द्रा की एक्सयूवी500 पर जहां एक लाख तक की छूट मिल रही है। वहीं निशान की टैरेनो भी 80,000 तक कम हो गई है।
विज्ञापन

7 of 8
Maruti Suzuki Ciaz
लंबी गाड़ियों में सियाज जो कि लोगों की पसंद में लगातार शुमार है। इसके पेट्रोल और डीजल दोनों ही वैरियंट पर एक लाख से ज्यादा की छूट मिल रही है।
विज्ञापन

8 of 8
bmw 6
लग्जरी कारों में बीएमडब्लू 6 और वॉल्वो एस60 और मर्सिडीज बैंज को भी आप तीन से पांच लाख तक के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें