भारतीय ग्राहकों को लुभाने के लिए डैटसन ने तीसरी कोशिश रेडी गो के तौर पर की है। एंट्री लेवल हैचबैक सेगमेंट में रेडी गो अब तक की सबसे किफायती कार है। क्विड वाले प्लेटफॉर्म पर बनी रेडी-गो की कीमत 2.39 लाख रुपये से 3.34 लाख रुपये है। अगर आप भी इस कार को खरीदने की योजना बना रहे हैं या फिर आपकी इस कार में दिलचस्पी है तो जानिए रेडी गो के किस वेरिएंट में क्या मिलेगा। रेडी गो को पांच वेरिएंट में उतारा गया है। इनमें डी, ए, टी, टी (ओ) और एस वेरिएंट शामिल हैं।
विज्ञापन
2.39 लाख रुपये की कार के किस वेरिएंट में है क्या खूबी
2 of 7
रेडी गो (डी) (2,38,900 लाख रुपये, एक्स-शोरूम, दिल्ली): यह रेडी-गो का बेस वेरिएंट है। इसमें बहुत ज्यादा फीचर्स नहीं मिलेंगे। यहां आपको हीटिंग और वेंटीलेशन सिस्टम, माइलेज और इंस्टेंट फ्यूल इकॉनोमी रीडिंग, ट्रिप मीटर, अप-शिफ्ट इंडीकेटर्स, ड्राइवर साइड सन वाइजर, ड्राइवर साइड विंग मिरर, ब्लैक स्टील व्हील और हबकैप्स मिलेंगे।
विज्ञापन
2.39 लाख रुपये की कार के किस वेरिएंट में है क्या खूबी
3 of 7
रेडी गो (ए) (2,82,649 लाख रुपये, एक्स-शोरूम, दिल्ली): इस वेरिएंट में एयर कंडीशनर, डिजिटल टेकोमीटर, रियर ग्रैब हैंडल्स, पावर सॉकेट, इंजन इमोबिलाइजर, सिल्वर एक्सेंट वाली हैडलाइट, क्रोम फिनिश वाली फ्रंट ग्रिल, बॉडी कलर बंपर, पैसेंजर साइड सन वाइजर और विंग मिरर, लिड वाला ग्लोवबॉक्स, फोल्ड होने वाली पिछली सीटें, प्रीमियम सीट फैब्रिक, ब्लैक आउट बी-पिलर और सिल्वर स्टील व्हील हब कैप्स के साथ मिलेंगे।
2.39 लाख रुपये की कार के किस वेरिएंट में है क्या खूबी
4 of 7
रेडी गो (टी) (3,09,149 लाख रुपये, एक्स-शोरूम, दिल्ली): इस वेरिएंट में ए वेरिएंट के अलावा पावर स्टीयरिंग, फ्रंट पैसेंजर के लिए ग्रैब हैंडल, आगे की तरफ दो स्पीकर, मोबाइल फोन डॉक, फुल व्हील कवर वाले ब्लैक स्टील व्हील, सेंटर कंसोल पर पियानो ब्लैक फिनिश, स्टीयरिंग व्हील और एसी वेंट्स पर सिल्वर इंसर्ट।
विज्ञापन
2.39 लाख रुपये की कार के किस वेरिएंट में है क्या खूबी
5 of 7
Datsun redi GO
रेडी गो टी (ओ) (3,19,399 लाख रुपये, एक्स-शोरूम, दिल्ली): इस वेरिएंट में टी वेरिएंट वाले फीचर्स के अलावा पावर विंडोज और सिंग डिन वाला म्यूजिक सिस्टम मिलेगा। इस सिस्टम में सीडी, ऑक्स और यूएसबी सपोर्ट मिलेगा।
विज्ञापन
2.39 लाख रुपये की कार के किस वेरिएंट में है क्या खूबी
6 of 7
Datsun redi GO
रेडी गो (एस) (3,34,399 लाख रुपये, एक्स-शोरूम, दिल्ली): यह टॉप वेरिएंट है इसमें बाकी फीचर्स के अलावा डे-टाइम रनिंग लाइटें और ड्राइवर साइड एयरबैग मिलेगा।
2.39 लाख रुपये की कार के किस वेरिएंट में है क्या खूबी
7 of 7
डैटसन ने रेडी-गो के किसी भी वेरिएंट में फ्रंट पैसेंजर के लिए एयरबैग का विकल्प नहीं दिया है, न ही इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) दिया गया है। कीमत के मामले में देखें तो यह क्विड से 14000 से 38000 रुपये तक सस्ती है। हालांकि कीमत के मामले में टाटा नैनो जेन एक्स डैटसन को टक्कर देती है, नैनो जेन एक्स इसके मुकाबले 30 से 45 हजार रुपये सस्ती है।