रेडी-गो के चाहने वालों का इंतजार खत्म हो चुका है। डैटसन की चर्चित कार रेडी गो भारत में लॉन्च हो चुकी है। इसकी शुरुआती कीमत 2.39 लाख रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) तय की गई है। अन्य वेरिएंट की कीमत पर नजर डालें तो रेडी गो (ए) 2.83 लाख रुपये, रेडी गो (टी) 3.09 लाख रुपये, रेडी गो टी (ओ) 3.19 लाख रुपये और रेडी गो (एस) 3.34 लाख रुपये है। डैटसन डीलरशिप पर रेडी-गो पहले ही पहुंच चुकी हैं और बुकिंग भी शुरू हो चुकी हैं। बुकिंग राशि 5,000 रुपये रखी गई है।
Trending Videos
विज्ञापन
इंतजार खत्म, आ गई रेडी गो, कीमत 2.39 लाख, माइलेज 25.17 किमी/ली
2 of 5
Datsun redi-GO
डैटसन रेडी-गो को रेनो क्विड के प्लेटफार्म पर बनाया गया है। इसी प्लेटफार्म पर रेनो क्विड भी बनी है। रेडी-गो में रेनो क्विड का 800सीसी इंजन मिलेगा, जो 54 पीएस की पावर और 72 एनएम का टॉर्क देगा। कंपनी का दावा है कि डैटसन रेडी-गो 25.17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी।
विज्ञापन
इंतजार खत्म, आ गई रेडी गो, कीमत 2.39 लाख, माइलेज 25.17 किमी/ली
3 of 5
Datsun redi GO
केबिन में ग्रे और बेज कलर कॉम्बिनेशन दिया गया है। केबिन में अच्छा स्पेस मौजूद है। ऊंचाई की वजह से कार में अच्छा हैडरूम मिलेगा। इसमें चार पैसेंजर आराम से बैठ सकते हैं। फीचर्स की बात करें तो यहां टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम की जगह सिंगल डिन म्यूजिक सिस्टम दिया गया है। इसका बूट स्पेस 222 लीटर का है।
इंतजार खत्म, आ गई रेडी गो, कीमत 2.39 लाख, माइलेज 25.17 किमी/ली
4 of 5
Datsun redi GO
चार साल पहले डैटसन ने जिस कॉन्सेप्ट को पेश किया था, रेडी-गो उसके काफी करीब है। क्विड की तरह ही डिजायन के मामले में यह अपने सेगमेंट की दूसरी कारों से एकदम अलग है। इसे थोड़ा ऊंचा बनाया गया है और बॉडी पर शार्प लाइन दी गई हैं। कार के अगले हिस्से पर डैटसन की हैक्सागोनल ग्रिल मौजूद है। हैडलैंप्स रैप-अराउंड स्टाइल के हैं और इनमें क्रोम इंसर्ट दिए गए हैं।
इंतजार खत्म, आ गई रेडी गो, कीमत 2.39 लाख, माइलेज 25.17 किमी/ली
5 of 5
Datsun redi-GO
अगर कोई ग्राहक पहली बार कार खरीदने जा रहा है और टूव्हीलर से फोर व्हीलर पर शिफ्ट हो रहा है तो उसके लिए रेडी-गो एकदम सही कार है। 2.39 लाख रुपये से लेकर 3.5 लाख रुपये के दाम में इसे वैल्यू फॉर मनी प्रोडक्ट कहा जा सकता है। इतनी कीमत में आपको इस कार में बेसिक इंटरटेनमेंट सिस्टम, यूनिक डिजायन, स्टाइलिश इंटीरियर, हल्का स्टीयरिंग व्हील और बेहतर माइलेज देने वाला इंजन मिलेगा।