फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 हजार में भी खरीद सकते हैं बाइक, ये हैं विकल्प

Fri, 03 Feb 2017 05:20 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मोटरसाइकिलें
देश में सबकुछ बदला लेकिन युवाओं की चाहत में एक चीज कॉमन रह गई और वो है मोटरसाइकिल। हर युवा चाहता है कि उसके पास एक मोटरसाइकिल हो खासकरके जब वह कॉलेज में पढ़ाई कर रहा होता है। लेकिन अभी भी बहुत से ऐसे लोग हैं जो अपना सपना कम बजट के वजह से पूरा नहीं कर पाते। यह आलेख आपके काम आ सकता है ‌अगर आप 40 हजार रुपये के बजट वाली मोटरसाइकिल खरीदने की सोच रहे हैं।  
विज्ञापन

2 of 6
बजाज सीटी 100 - फोटो : Bajaj Auto
बजाज की सीटी 100 की कीमत 32,846 रुपये एक्सशोरूम दिल्ली है। इसमें 99.27 सीसी का इंजन लगा है जोकि 8.2 पीएस की शक्ति 7500 आरपीएम पर प्रदान करता है। साथ ही यह बाइक 8.05 एनएम का टॉर्क 4500 आरपीएम पर पैदा करती है। 89.5 किमीप्रली का माइलेज देने वाली यह बाइक सिटी कम्यूटिंग में अपने हल्के वजन के कारण किसी वरदान से कम नहीं है। इसे आकर्षक बनाने के लिए कंपनी ने इसमें एलॉय व्हील भी दिया है। सात रंगों में से आप अपनी पसंद चुन सकते हैं।
विज्ञापन

हीरो एचएफ डॉन

3 of 6
हीरो सीडी डॉन
यह हीरो की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल है जिसकी कीमत 39,700 रुपये एक्सशोरूम दिल्ली है। इसमें 97.2 सीसी का इंजन लगा है जो कि 8.36 पीएस की शक्ति 8000 आरपीएम तथा 8.05 एनएम का टॉर्क 5000 आरपीएम पर प्रदान करता है। 82.9 किमीप्रली का माइलेज देने वाली डॉन पांच रंगों में उपलब्ध है। 

टीवीएस स्टार स्पोर्ट 

4 of 6
टीवीएस स्टार
इसकी कीमत 37,230 रुपए से शुरू होती है। इसमें 99.77 सीसी का इंजन लगा है। स्टार स्पोर्ट 7.8 पीएस की शक्ति 7500 आरपीएम पर व 7.8 एनएम का टॉर्क 5500 आरपीएम पर प्रदान करती है। यह इलेक्ट्रिक स्टार्ट और एलॉय व्हील के विकल्प में भी उपलब्ध है। आठ रंगों में उपलब्‍ध यह बाइक 95 किमीप्रली का माइलेज देती है। 
विज्ञापन

हौंडा नवी

5 of 6
हौंडा नवी - फोटो : Honda
इस कीमत में उपलब्‍ध यह सबसे बढ़िया युवाओं के पसंद की मोटरसाइकिल है। पूरे देश में युवाओं मे इस बाइक को लेकर अलग जोश है। महज 39 हजार 718 रुपये एक्सशोरूम दिल्ली में उपलब्‍ध इस मोटरसाइकिल में एक्टिवा वाला 109.19 सीसी का इंजिन लगा है जो कि 5.84 केडब्‍ल्यू की शक्ति व 8.96 एनएम का टॉर्क 5500 आरपीएम पर प्रदान करती है। यह एक फन टू राइड बाइक है जिसका माइलेज 40 से 45 किमीप्रली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीवीएस एक्सएल 

6 of 6
टीवीएस एक्सएल - फोटो : TVS
मोपेड के नाम से मशहूर यह टीवीएस का बहुत पुराना व सफलतम उत्पाद है। इसकी कीमत महज 26 हजार 857 रुपये एक्सशोरूम दिल्ली है। यह दो इंजिन विकल्पों में उपलब्‍ध है। इसका 99.7 सीसी का इंजिन 4.3 बीएचपी की शक्ति 6000 आरपीएम की शक्ति व 6.5 एनएम का टॉर्क 3500 आरपीएम पर प्रदान करती है। इसमें दूसरा इंजिन 69.9 सीसी का है जो कि 3.5 बीएचपी की शक्ति 5500 आरपीएम व 5 एनएम का टॉर्क 3750 आरपीएम पर प्रदान करता है। यह एक मल्टी यूटीलिटी बाइक है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें