मारुति ने अपनी टॉप सेलिंग कार ऑल्टो-800 का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है। पुराने वर्जन की तुलना में इसमें कई बदलाव हुए हैं। सबसे बड़ा बदलाव है इसका माइलेज, पुराने वर्जन की तुलना में इसका माइलेज 9 फीसदी बढ़ा है। कंपनी का दावा है कि इसका पेट्रोल वर्जन 24.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। आइए जानते हैं पुरानी ऑल्टो-800 की तुलना में कितनी अलग है फेसलिफ्ट ऑल्टो-800...
Trending Videos
विज्ञापन
जानिए पुरानी ऑल्टो 800 से कैसे अलग है नई ऑल्टो 800
2 of 4
Alto 800 facelift
एक्सटीरियर: यहां सबसे बड़ा बदलाव कार की फ्रंट प्रोफाइल में हुआ है। नई स्लीक ग्रिल और नया बंपर दिया गया है। बंपर के दोनों ओर फॉग लैंप्स लगे हैं। सुजुकी के बैज को बंपर पर लगाया गया है। हैडलैंप के शेप को कुछ बदलाव के साथ पहले जैसा ही रखा गया है। साइड और पीछे की प्रोफाइल में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह दो नए कलर मोजिटो ग्रीन और कैरोलीन ब्लू में भी मिलेगी। कुल मिलाकर कार पहले से काफी अलग नजर आती है।
विज्ञापन
जानिए पुरानी ऑल्टो 800 से कैसे अलग है नई ऑल्टो 800
3 of 4
इंटीरियर: यहां डैशबोर्ड, स्टीयरिंग व्हील और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में कोई बदलाव नहीं है। केबिन में नई फैब्रिक अपहोल्स्ट्री दी गई है। डोर पैनल पर भी फैब्रिक दिया गया है। टॉप वेरिएंट में रियर सीट हैडरेस्ट, रियर डोर पर चाइल्ड सेफ्टी लॉक और रिमोट की-लैस एंट्री जैसे फीचर दिए गए हैं। ड्राइवर के लिए ऑप्शनल एयर बैग दिया गया है। पैसेंजर साइड रियर व्यू मिरर स्टैंडर्ड मिलेगा।
जानिए पुरानी ऑल्टो 800 से कैसे अलग है नई ऑल्टो 800
4 of 4
alto 800
लंबे वक्त से इस कार में बदलाव की जरूरत महसूस हो रही थी। इस सेगमेंट में क्विड के आने से सबसे ज्यादा हलचल मची और अब डैटसन की रेडी-गो भी यहां उतरने वाली है। ऐसे में मारुति ने सही वक्त पर और सही कीमत पर इसके फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च किया है। नई ऑल्टो की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 2.49 लाख रुपये से लेकर 3.34 लाख रुपये है।