125सीसी दोपहिया वहन सेगमेंट पर लंबे समय से भारतीय बाजार में होंडा मोटरसाइकिल की सत्ता रही है। हालांकि, अब कंपनी अपनी यह बाजार खो रही है क्योंकि प्रतिद्वंद्वी हीरो मोटोकॉर्प लगातार इस श्रेणी में बेहतर बिक्री कर रही है। इसकी शुरुआत इस साल फरवरी के महीने में हुई जब हीरो ग्लैमर भारत में 125सीसी मोटरसाइकिल सेगमेंट में होंडा सीबी शाइन को पछाड़कर सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बनी। मार्च और अप्रैल में बड़े मार्जिन के साथ हीरो ग्लैमर आगे रही।
विज्ञापन
हीरो ग्लैमर से पिछड़ी होंडा शाइन, भारत में हीरो का जलवा
2 of 5
hero sale
अप्रैल में हीरो ग्लैमर की 66,756 यूनिट्स की बिक्री की गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 29 प्रतिशत ज्यादा है। इस बीच, होंडा सीबी शाइन 52,751 यूनिट्स बेची गई हैं जो अपने प्रतिद्वंद्वी की तुलना में 14,005 यूनिट्स कम की बिक्री दर्ज की गई।
विज्ञापन
हीरो ग्लैमर से पिछड़ी होंडा शाइन, भारत में हीरो का जलवा
3 of 5
Honda CB Shine
ऐसा लगता है कि अब हीरो मोटोकॉर्प 125 सीसी सेगमेंट में जबरदस्त वापसी कर चुकी है जिस पर जापानी कंपनी था। न केवल सिर्फ एक मोटरसाइकिल की बिक्री में बल्कि कुल बिक्री के मामले में भी हीरो 125सीसी सेगमेंट में 1,09,955 यूनिट्स की बिक्री अप्रैल में की है जिसमें ग्लैमर, सुपर स्प्लेंडर और इग्निटर शामिल है। 125 सीसी सेगमेंट में हीरो की बिक्री में 33 फीसदी का उछाल दर्ज की गई है। पिछले साल इसी महीने में 82,298 यूनिट्स की बिक्री की गई थी।
हीरो ग्लैमर से पिछड़ी होंडा शाइन, भारत में हीरो का जलवा
4 of 5
honda shine
दूसरी तरफ, होंडा अप्रैल 2015 में 74,532 यूनिट्स की बिक्री की थी जो इस साल अप्रैल में घटकर 66,700 यूनिट हो गया है जिसकी वजह से होंडा की बिक्री में 10.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इनमें होंडा सीबी शाइन और सीबी शाइन एसपी शामिल है।
हीरो ग्लैमर से पिछड़ी होंडा शाइन, भारत में हीरो का जलवा
5 of 5
Honda
हीरो दुनिया की सबसे बड़ी दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी है और अगर सिर्फ मोटरसाइकिल सेगमेंट की बात करें तो, कंपनी ने भारतीय बाजार में शीर्ष 4 स्थान रखती है। होंडा अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले एक्टिवा और कुछ अन्य उत्पादों के साथ स्कूटर सेगमेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है, हालांकि यह मोटरसाइकिल सेगमेंट में बाजार खो रही है।