फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति ऑल्टो-800 का नया अवतार जल्द होगा लॉन्च

Mon, 09 May 2016 03:12 PM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : Gaadiiwaadi.com
देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एंट्री लेवल हैचबैक मारुति ऑल्टो-800 का नया अवतार जल्द आने वाला है। यह ऑल्टो-800 का फेसलिफ्ट वर्जन होगा। इस सेगमेंट बढ़ते मुकाबले को देखते हुए मारुति के लिए ऑल्टो-800 को अपडेट करना बेहद जरूरी था। इस सेगमेंट में फिलहाल रेनो क्विड का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। पिछले साल लॉन्च हुई क्विड को जबदस्त प्रतिक्रिया मिली है। क्विड के अलावा अब डैटसन की रेडी-गो भी मुकाबले में उतरने वाली है।
विज्ञापन

रेडी-गो और रेनो क्विड को टक्कर देगी नई मारुति ऑल्टो-800

2 of 4
बात करें मारुति ऑल्टो-800 के फेसलिफ्ट वर्जन की तो इसके अगले हिस्से में काफी बदलाव हुए हैं। स्मोक फिनिश की जगह यहां क्लीयर फिनिश वाले हैडलैंप्स दिए गए हैं। फ्रंट ग्रिल पर पतली क्रोम स्ट्रिप की जगह मैट ब्लैक स्लेट दी गई है। बंपर को पहले की तरफ चौड़ा और ऊंचा रखा गया है। सुजुकी के बैज को चौड़े एयरडैम के ऊपर रखा गया है। फेसलिफ्ट वर्जन में फॉगलैंप्स भी आएंगे, पहले ऑल्टो-800 में फॉगलैंप्स नहीं दिए गए थे।
विज्ञापन

रेडी-गो और रेनो क्विड को टक्कर देगी नई मारुति ऑल्टो-800

3 of 4
Maruti Alto 800 Facelift
कार की साइड में और पीछे की तरफ कोई बदलाव नहीं है। हो सकता है कि केबिन में कुछ छोटे-मोटे बदलाव देखने को मिलें। इसके केबिन में ऑल्टो के-10 वाले कुछ फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इनमें नए सीट कवर और नए रंग का डैशबोर्ड शामिल है। कार के इंजन में किसी तरह क बदलाव होने की संभावना कम ही है। इसमें पहले की तरह 48 पीएस की ताकत देने वाला इंजन होगा जो 22.74 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है।
विज्ञापन

रेडी-गो और रेनो क्विड को टक्कर देगी नई मारुति ऑल्टो-800

4 of 4
Datsun redi-GO
माना जा रहा है कि नई ऑल्टो-800 को डैटसन रेडी-गो से पहले लॉन्च किया जा सकता है। रेडी-गो जून के पहले हफ्ते में लॉन्च होनी है। नई ऑल्टो की कीमत में बढ़ोतरी होने की उम्मीद कम ही है। भारतीयों के लिए 5 सबसे किफायती कारें, कीमत 2.6 लाख रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें