फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होंडा जल्द लॉन्च करेंगी अपनी छोटी कार का नया अवतार

Sat, 10 Sep 2016 06:11 PM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
होंडा की नई ब्रियो लॉन्चिंग के लिए तैयार है। इसे कंपनी की एक डीलरशिप पर भी देखा गया है। अटकलें हैं कि नई ब्रियो को इसी साल लॉन्च किया जाएगा। जानिए क्या कुछ होगा नया।
Trending Videos
विज्ञापन

होंडा जल्द लॉन्च करेंगी अपनी छोटी कार का नया अवतार

2 of 7
देखने में यह फेसलिफ्ट अमेज से काफी मिलती-जुलती है। आगे की तरफ नया बंपर और नई ग्रिल दी गई है। नए बंपर की वजह से यह अब थोड़ी ज्यादा चौड़ी नजर आती है। नई चमकीली ब्लैक ग्रिल इसे पहले से ज्यादा आकर्षक बनाती है। हैडलैंप्स के डिजाइन को मौजूदा वर्जन जैसा ही रखा गया है।
विज्ञापन

होंडा जल्द लॉन्च करेंगी अपनी छोटी कार का नया अवतार

3 of 7
इसका केबिन भी मौजूदा ब्रियो से अलग है। नई ब्रियो के डैशबोर्ड को नए लेआउट में पेश किया गया है। डैशबोर्ड होंडा सिटी और जैज की याद दिलाता है।

होंडा जल्द लॉन्च करेंगी अपनी छोटी कार का नया अवतार

4 of 7
नई ब्रियो के एक्सटीरियर पर कोई अतिरिक्त फीचर्स नहीं जोड़े गए हैं। केबिन में नया ऑडियो सिस्टम दिया गया है जो ब्लूटूथ और ऑडियो स्ट्रीमिंग सपोर्ट करता है। इसमें सीडी प्लेयर की सुविधा नहीं मिलेगी। होंडा अमेज़ की तरह नई ब्रियो में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल एसी मिलेगा। संभावना है कि यह फीचर सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड रहेगा।
विज्ञापन

होंडा जल्द लॉन्च करेंगी अपनी छोटी कार का नया अवतार

5 of 7
अमेज के निचले वेरिएंट की तरह इसमें नया थ्री-डायल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है। लेकिन एमआईडी डिस्प्ले की कमी थोड़ी खलती है। नई अमेज में होंडा सिटी और होंडा जैज वाली गोल एमआईडी डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन

होंडा जल्द लॉन्च करेंगी अपनी छोटी कार का नया अवतार

6 of 7
नई ब्रियो के अन्य सभी फीचर्स मौजूदा वर्जन जैसे हैं। नई ब्रियो में ऑल-ब्लैक इंटीरियर मिलेगा, जबकि मौजूदा ब्रियो के केबिन में ब्लैक-बेज़ कलर थीम का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि मौजूदा ब्रियो के टॉप वेरिएंट में ऑल-ब्लैक कलर थीम का विकल्प भी मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होंडा जल्द लॉन्च करेंगी अपनी छोटी कार का नया अवतार

7 of 7
पावर स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। संभावना है कि इसमें मौजूदा ब्रियो वाला ही पेट्रोल इंजन आ सकता है। मौजूदा ब्रियो में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। जो 88 पीएस की पावर और 109 एनएम का टॉर्क देता है। मौजूदा ब्रियो में 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मौजूद है। संभावना है कि नई ब्रियो में 5-स्पीड मैनुअल के अलावा नया सीवीटी गियरबॉक्स दिया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें