आखिरी महीने में जमकर छूट
साल के आखिरी महीने में कार डीलर कारों पर जमकर छूट दे रहे हैं। डीलर्स को अपना स्टॉक जल्द से जल्द खत्म करने की जल्दी है। जिसके चलते वे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं। 2020 की शुरुआत में अगर कार खरीदने के लिए जाएंगे तो वे आपको पुराने साल का मॉडल बेचने की कोशिश करेंगे। साथ ही आपको ज्यादा डिस्काउंट देने के लिए ललचाएंगे।
मैन्युफैक्चरिंग महीने पर मोलभाव
सबसे पहले डीलर से कहें कि आपको 2020 में बनी हुई कार चाहिए। डीलर्स के पास कुछ मॉडल्स छह महीने भी पुराने हो सकते हैं। अगर आप 2019 का मॉडल खरीदना चाहते हैं, तो डीलर से और मोलभाव कर सकते हैं। ध्यान रखें मोलभाव 2020 के मॉडल से करें, उसके बाद ही 2019 के मॉडल के लिए मोलभाव करें।
डीलर्स की नौंटकी!
जनवरी में कारों की कमतें बढ़ने वाली हैं ये सही है। कई कंपनियां पहले ही एलान कर चुकी हैं। ऐसे में डीलर चार से पांच महीने पुरानी कार पर ज्यादा डिस्काउंट का लालच देंगे। लेकिन यह ध्यान रखें कि कारों के दाम पिछले अगस्त-सितंबर में बढ़े थे। जिसके बाद कीमतें अब जनवरी में बढ़ेंगी। जून-जुलाई मे जब कीमतें कम थी, तो डीलर कुछ स्टॉक बचा कर रख लेते हैं, ताकि बाद में ज्यादा मार्जिंन में बेच सकें। ऐसे में थोड़ी समझदारी दिखाते हुए मोलभाव करें।
एसेसरीज का लालच
कुछ डीलर्स डिस्काउंट के बदले आपको एसेसरीज देने का ऑफर रखेंगे। यहां तक कि गाड़ी कीस कीमत के हिसाब से 50 हजार तक की एसेसरीज का भी ऑफर रख सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि डीलर के पास जो एसेसरीज होती हैं वे बाहर के मुकाबले ज्यादा महंगी होती हैं। हो सकता है कि बाहर उनकी कीमत 30 हजार के आसपास ही हो। ऐसे में एसेसरीज की बजाय कैश डिस्काउंट पर जोर दें।
करें फरवरी-मार्च का इंतजार
चूंकि जनवरी शुरुआती महीना होता है, ऐसे में डीलर के पास नया स्टॉक आने में थोड़ा वक्त लगता है। पहले से दूसरे हफ्ते तक ही स्टॉक अपडेट हो पाता है। वहीं डीलर भी झनवरी में डिस्काउंट जारी रखते हैं। लेकिन अगर आप फरवरी या मार्च तक इंतजार कर सकते हैं, तो आपको ज्यादा फायदा मिल सकता है। इसकी वजह है कि अप्रैल 2020 से नए उत्सर्जन नियम लागू होने हैं, ऐसे में डीलर्स अपना स्टॉक खाली करने के लिए ज्यादा से ज्यादा डिस्काउंट ऑफर कर सकते हैं, जैसा बीएस3 मानकों के लागू होने पर हुआ था। ऐसे में आपको बेहतर डील मिल सकती है।