2011 में जब एलन मस्क से पूछा गया था कि क्या चीन की BYD (बीवाईडी) टेस्ला को टक्कर दे सकती है, तो उन्होंने इस सवाल को हंसी में उड़ा दिया था। उस दौर में टेस्ला एक उभरती हुई कंपनी थी। जिसके बड़े सपने थे, सीमित उत्पादन था और आत्मविश्वास से भरा नेतृत्व। दूसरी ओर बीवाईडी बैटरियों और इलेक्ट्रिक बसों में काम कर रही थी, लेकिन वैश्विक इलेक्ट्रिक कार रेस में उसे गंभीर दावेदार नहीं माना जाता था। समय के साथ यह पल इंटरनेट की यादों में दर्ज हो गया, और अब वही हंसी पलटकर सुर्खी बन चुकी है।
यह भी पढ़ें - Type 2 Electric Vehicle: टाइप 2 इलेक्ट्रिक वाहन क्या होता है? ईवी चार्जिंग स्टैंडर्ड की आसान जानकारी