2025 BYD Atto 3
- फोटो : BYD
निर्यात पर बड़ा दांव
बीवाईडी अब उम्मीद कर रही है कि इस साल उसकी वैश्विक बिक्री (ग्लोबल सेल्स) का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा अंतरराष्ट्रीय बाजार (इंटरनेशनल मार्केट) से आएगा। कंपनी के ब्रांडिंग और पब्लिक रिलेशन जनरल मैनेजर ली युनफेई के मुताबिक, 2025 में बीवाईडी चीन के बाहर 8 लाख से 10 लाख गाड़ियां बेच सकती है। यह पिछले साल के मुकाबले जब एक्सपोर्ट का हिस्सा 10 प्रतिशत से भी कम था, एक बड़ी छलांग है।
कंपनी के पास अब कार-कैरियर शिप्स का बड़ा बेड़ा है, जिसकी मदद से यूरोप, साउथ अमेरिका और दक्षिण-पूर्व एशिया के बंदरगाहों तक गाड़ियां तेजी और आसानी से पहुंचाई जा रही हैं। अब निर्यात बीवाईडी के लिए साइड बिजनेस नहीं, बल्कि कंपनी की रणनीति का अहम हिस्सा बन गए हैं।
यह भी पढ़ें - Tata Motors: टाटा मोटर्स ने यात्री और व्यावसायिक वाहन कारोबार का नेतृत्व किया अलग, जानें डिटेल्स