फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BYD Atto 3: फुल चार्ज में 521 किमी चलने वाली इस ई-एसयूवी को मिली 1500 बुकिंग, अगले महीने शुरू होगी डिलीवरी

Fri, 09 Dec 2022 01:55 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
BYD-ATTO 3 - फोटो : BYD
मशहूर अमेरिकी निवेशक और कारोबारी वॉरेन बफेट समर्थित चीनी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी BYD (बीवाईडी) (बिल्ड यॉर ड्रीम्स) ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी बहुप्रतीक्षित Atto 3 (एटो 3) इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च किया था। ऑल-न्यू BYD Atto 3 की एक्स-शोरूम कीमत 33.99 लाख रुपये तय की गई है। अब कंपनी ने यह भी एलान किया है कि इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को अब तक 1,500 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। इसके साथ ही BYD ने कहा है कि भारत में इसकी डिलीवरी जनवरी 2023 से शुरू होगी।
 
विज्ञापन

2 of 7
BYD-ATTO 3 - फोटो : BYD
बुकिंग डिटेल्स
BYD ने हाल ही में Atto 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश किया था और 11 अक्तूबर से 50,000 रुपये में इसकी बुकिंग शुरू की थी। BYD ने पहले एलान किया था कि Atto 3 इलेक्ट्रिक SUV की डिलीवरी अगले साल जनवरी से शुरू होगी। BYD ने भारत की पहली स्पोर्टी बोर्न E-SUV, प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV BYD-ATTO 3 के साथ भारत में पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में एंट्री कर ली है। कंपनी का कहना है यह "बेहतर जीवन के लिए प्रौद्योगिकीय नवाचार" के अपने ब्रांड मिशन के साथ भारतीय यात्री वाहन बाजार में BYD की आधिकारिक एंट्री है। 
 
विज्ञापन

3 of 7
BYD-ATTO 3 - फोटो : BYD
रेंज और स्पीड
BYD-ATTO 3 की ARAI द्वारा दावा की गई सिंगल चार्ज रेंज 521 किमी और NEDC द्वारा दावा की गई सिंगल चार्ज रेंज 480 किमी है। अल्ट्रा-सुरक्षित ब्लेड बैटरी और बॉर्न EV प्लेटफॉर्म (ई-प्लेटफॉर्म 3.0) से लैस, BYD-ATTO 3 में 50 मिनट के भीतर 0 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक की फास्ट चार्जिंग की सुविधा है। BYD-ATTO 3  में 60.48 kWh की उच्चतर बैटरी क्षमता और 0-100 किमी प्रति घंटा का एक्सीलरेशन टाइम 7.3 सेकंड में हासिल करने जैसी खासियत है। 

4 of 7
BYD Atto 3 - फोटो : BYD
बैटरी
BYD-ATTO 3 ब्लेड बैटरी द्वारा संचालित होता है, जो नेल पेनेट्रेशन टेस्ट को पास करता है, जो बैटरियों के लिए उद्योग के सबसे कठोर परीक्षणों में से एक है। एक 46 टन का ट्रक इसके ऊपर से गुजरने के बाद भी बैटरी सकुशल और पूरी तरह से चालू पाई गई जिसमें कोई रिसाव, विरूपण या धुंआ नहीं दिखाई दिया था। 

BYD-ATTO 3 एक मोबाइल पॉवर स्टेशन से भी लैस है जो वाहन को एक सुपर मोबाइल पॉवर बैंक में बदलने की अनुमति देता है। यह पॉवर स्टेशन 3.3kw तक की शक्ति का समर्थन करता है, जो उच्च-शक्ति वाले विद्युत उपकरणों की अधिकांश आवश्यकताओं को पूरा करता है। 
विज्ञापन

5 of 7
BYD Atto 3 - फोटो : BYD
इंटीरियर
एक स्पोर्टी और पावरफुल एक्सटीरियर और आकर्षक इंटीरियर के साथ, BYD-ATTO 3 में L2 एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) BYD डिपायलट, 7 एयरबैग, पैनोरमिक सनरूफ, एक 12.8-इंच का एडेप्टिव रोटेटिंग सस्पेंशन इलेक्ट्रॉनिक पैड, 360° होलोग्राफिक ट्रांसपेरेंट इमेजिंग सिस्टम, एनएफसी कार्ड की, व्हीकल टू लोड (VTOL) मोबाइल पॉवर स्टेशन और अन्य प्रमुख कॉन्फिगरेशन हैं जो बाजार में इस कार की प्रतिस्पर्धा बढ़ाते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
BYD Atto 3 - फोटो : BYD
फीचर्स
BYD-ATTO 3, BYD DiPilot L2 ड्राइविंग असिस्ट सिस्टम के साथ इंटेलीजेंट ड्राइविंग सिस्टम और मल्टी-सेंसर लेआउट प्रदान करता है। यह 7 एयरबैग, एक मजबूत स्टील बॉडी स्ट्रक्चर और एक सुरक्षा-उन्मुख चेसिस डिज़ाइन से भी लैस है। कार में मोबाइल फोन वायरलेस चार्जिंग, वन-टच इलेक्ट्रिक कंट्रोल टेलगेट, एनएफसी कार्ड की, 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, इलेक्ट्रिक सीट एडजस्टमेंट, वॉयस कंट्रोल, एलईडी हेडलैंप, एलईडी रियर लाइट, मल्टी-कलर ग्रेडिएंट एम्बिएंट लाइटिंग जो संगीत के लय के अनुसार चलती हैं, पीएम 2.5 एयर फिल्टर, सीएन95 एयर फिल्टर आदि जैसी अन्य विशेषताएं भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
BYD-ATTO 3 - फोटो : BYD
वारंटी
यह कार इलेक्ट्रिक स्लाइड और एंटी-पिंच सुविधाओं के साथ 1,261 मिमी लंबी और 849 मिमी चौड़ी एक पैनोरमिक सनरूफ से लैस है। यह 360 डिग्री होलोग्राफिक ट्रांसपेरेंट इमेजिंग सिस्टम को आधार देने वाली 12.8-इंच की एडेप्टिव रोटेटिंग सस्पेंशन इलेक्ट्रॉनिक पैड के साथ स्टैण्डर्ड में भी आता है। इस सेगमेंट की कारों में इसका पैनोरमिक सनरूफ और इमेजिंग सिस्टम सबसे बड़ा है। बीवाईडी बैटरी पर 8 साल या 1.60 लाख किमी की वारंटी और वाहन पर 6 साल या 1.50 लाख किमी की वारंटी भी दे रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें