वॉरेन बफेट समर्थित इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी BYD (Build Your Dreams), बीवाईडी (बिल्ड योर ड्रीम्स) अगले महीने भारत में अपना दूसरा उत्पाद लॉन्च करेगी। भारतीय बाजार में कंपनी का पहला उत्पाद BYD e6 MPV (ई6 एमपीवी) कार होगा। कंपनी का दूसरा उत्पाद BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी कार होगा। रिपोर्ट के मुताबिक इसके 11 अक्तूबर, 2022 को लॉन्च होने की संभावना है। अपने आधिकारिक डेब्यू से पहले, BYD Atto 3 एसयूवी का ब्रोशर ऑनलाइन लीक हो गया है। लीक दस्तावेजों से इसके स्पेक्स, फीचर्स और अन्य डिटेल्स का पता चलता है।
विज्ञापन
2 of 5
BYD Atto 3
- फोटो : BYD
कितनी है रेंज
लीक ब्रोशर के मुताबिक, BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी में 49.92 kWh BYD ब्लेड बैटरी पैक होगा जो एक बार फुल चार्ज करने पर (WLTP साइकिल के अनुसार) 345 किमी की रेंज देने का दावा करती है। कंपनी इस एसयूवी के एक एक्सटेंडेड रेंज वर्जन की भी पेशकश कर सकती है जिसमें 60.49 kWh की बड़ी बैटरी मिलती है और यह सिंगल चार्ज में 420 किमी की रेंज देने का वादा करती है।
विज्ञापन
3 of 5
BYD Atto 3
- फोटो : BYD
पावर और स्पीड
पावरट्रेन की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में एक परमानेंट मैगनेट सिंक्रोनस मोटर मिलेगा जो 201 bhp का पावर और 310 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। कंपनी का दावा है कि यह कार 7.3 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
4 of 5
BYD Atto 3
- फोटो : BYD
फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो, BYD Atto 3 में एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 12.8-इंच का रोटेटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक पैनोरमिक सनरूफ, LED लाइटिंग सिस्टम, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हीटेड सीट्स जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा, Atto 3 इलेक्ट्रिक SUV को 7 एयरबैग, एक 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), हिल डिसेंट कंट्रोल (HDC), ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) के साथ ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) से लैस किया गया है।
साइज
BYD Atto 3 की लंबाई 4,455 mm, चौड़ाई 1,875 mm, ऊंचाई 1,615 mm है। इस एसयूवी में 2,720 mm लंबा व्हीलबेस मिलता है। वहीं इसमें 440 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। आगामी BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक SUV को SKD किट से चेन्नई में कंपनी की श्रीपेरंबुदूर प्लांट में असेंबल किया जाएगा। मॉडल की डिलीवरी 2023 की शुरुआत में शुरू होने की संभावना है। इलेक्ट्रिक कार निर्माता 2023 दिल्ली ऑटो एक्सपो में भाग लेंगी और अपने प्रॉडक्ट लाइनअप को शोकेस करेगी। BYD ने हाल ही में नई दिल्ली में ओखला में अपना पहला शोरूम खोला है। यह नोएडा और मुंबई में अपने डीलरशिप नेटवर्क का विस्तार करने की योजना बना रहा है।