कई तरह के नियम तय करते हैं इंश्योरेंस क्लेम
- फोटो : AI
भारत की सड़कों पर खुले में घूमते मवेशी अक्सर हादसों का कारण बनते रहते हैं। कई बार ये मवेशी हाईवे पर अचानक से आ जाते हैं जिसके चलते इनकी टक्कर तेज रफ्तार गाड़ियों से हो जाती है। खुले में घूमते गाय, बैल, सांड या अन्य जानवर न सिर्फ ट्रैफिक को बाधित करते हैं, बल्कि गाड़ियों को भी काफी नुकसान पहुंचाते हैं। कई बार ये जानवर सड़क पर लड़ते हुए खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा देते हैं। इन जानवरों को सड़कों से हटाने के लिए नियम भी बनाए गए हैं, लेकिन इन्हें सख्ती से लागू नहीं किया जाता। लेकिन इन सब में बड़ा सवाल ये उठता है कि यदि आपकी गाड़ी सांड के टक्कर से डैमेज हो जाए तो क्या इसकी भरपाई इंश्योरेंस कंपनी करेगी? चलिए जानने की कोशिश करते हैं।