फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car AC Filter: गाड़ी का AC नहीं दे रहा ठंडी हवा? बदल डालिए ये छोटी-सी चीज

Fri, 02 May 2025 07:01 AM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Car AC Filter: अक्सर ऐसा देखा गया है कि कार का एसी धीरे-धीरे अपनी ठंडक कम कर देता है। आज हम आपको कार में फिट होने वाली ऐसी चीज से बारे में बताने जा रहे हैं जिसे वदलकर आप एसी की कूलिंग बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
कार एसी - फोटो : Citroen
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Car AC Filter: गर्मियों में कार चलाते समय अगर AC से ठंडी हवा नहीं मिल रही है, तो सफर बेहद असहज हो सकता है। कई बार लोग शिकायत करते हैं कि उनकी कार का एयर कंडीशनर अब पहले जैसी कूलिंग नहीं देता, लेकिन इसका कारण क्या है, यह कम ही लोग जानते हैं। आज हम आपको इस परेशानी की असली वजह बताएंगे और ये भी समझाएंगे कि इसे ठीक कैसे किया जा सकता है।
विज्ञापन


अक्सर ऐसा देखा गया है कि कार का एसी धीरे-धीरे अपनी ठंडक कम कर देता है। इस स्थिति में सबसे पहले जिस चीज की जांच होनी चाहिए, वह है AC फिल्टर। जैसे घर के AC का फिल्टर समय-समय पर साफ करना पड़ता है, ठीक वैसे ही कार में लगे एसी फिल्टर की सफाई भी जरूरी होती है। धूल और मिट्टी जमा होने पर यह फिल्टर जाम हो सकता है, जिससे ठंडी हवा रुक जाती है।

कार में AC फिल्टर कहां लगा होता है
अधिकतर कारों में एसी फिल्टर ग्लव बॉक्स के पीछे लगाया जाता है। कुछ मॉडलों में इसे आसानी से बाहर निकाला जा सकता है, लेकिन हर कार में इसकी स्थिति थोड़ी अलग हो सकती है। यदि आप इसमें किसी भी तरह की हिचकिचाहट महसूस करते हैं तो मैकेनिक से मदद लेना ही समझदारी है।
विज्ञापन


AC फिल्टर की कीमत कितनी होती है?
कार के मॉडल के अनुसार AC फिल्टर की कीमत में भी काफी अंतर देखा जाता है। सामान्य गाड़ियों में यह 200 रुपये से शुरू हो सकता है, जबकि प्रीमियम या लग्जरी गाड़ियों में यही कीमत 1,000 रुपये या उससे अधिक भी हो सकती है। इसलिए जब भी फिल्टर बदलवाएं, तो कार के मॉडल के हिसाब से ही सही फिल्टर का चयन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें