Honda City बीएस6 पर तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी अपनी इस कार पर 1 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। यह छूट कार के वेरिएंट के आधार पर है। बता दें कि कंपनी भारतीय बाजार में Honda City का अपना न्यू जनरेशन मॉडल भी उतारने जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
New Honda City
- फोटो : Social
वेरिएंट के आधार पर डिस्काउंट
Honda City के SV MT, V MT और V CVT वेरिएंट्स पर 45 हजार रुपये तक का डिस्काउंट है। साथ ही 25 हजार रुपये कैश डिस्काउंट और 20 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। वहीं कार के VX MT वेरिएंट पर 37 हजार रुपये कैश डिस्काउंट और 35 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। इस वेरिएंट पर टोटल 72 हजार रुपये की छूट मिलेगी।
विज्ञापन
3 of 5
Honda City
- फोटो : Social Media
इस मॉडल पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट
कंपनी के टॉप मॉडल पर सबसे ज्यादा छूट है। इसके VX CVT, ZX MT और ZX CVT वेरिएंट्स पर 50 हजार रुपये कैश डिस्काउंटऔर 50 रुपये एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। बता दें कि कि Honda City की कीमत 9.91 लाख से 14.31 लाख रुपये के बीच है।
4 of 5
Honda City
- फोटो : Social Media
ऐसी होगी नई Honda City
Honda City 2020 भारत में अप्रैल में लॉन्च होने वाली थी, लेकिन कंपनी ने वायरस के चलते इस गाड़ी की लॉन्चिंग स्थगित कर दी है। वहीं अभी कोई तारीख तय नहीं है। हालांकि उम्मीद है कि कंपनी इसे मई के आखिरी या जून महीने के शुरू में ही लॉन्च कर सकती है। बता दें कि नई जेनरेशन Honda City में 1.5-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन, BS6 अपडेटेड और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प होगा। 2020 होंडा सिटी की कीमत लगभग 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होने की संभावना है।
मौजूदा Honda City को दिसंबर 2019 में बीएस6 कम्प्लायंट के साथ लॉन्च किया गया था। इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 119 PS की पावर और 145Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैन्युअल और सीवीटी गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलते हैं।