फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mercedes-Maybach S-Class: कियारा आडवाणी ने खरीदी ये बेशकीमती मर्सिडीज कार, 250 Kmph है टॉप स्पीड

Wed, 31 May 2023 01:00 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Kiara Advani buys Mercedes-Maybach S-Class - फोटो : Social Media
बॉलीवुड स्टार कियारा आडवाणी ने खुद के लिए एक शानदार Mercedes-Maybach S-Class (मर्सिडीज-मेबैक एस-क्लास) खरीदी है। कियारा ने Mercedes-Maybach S-Class का जो मॉडल खरीदा है उसकी कीमत 2.69 करोड़ रुपये है। अपनी नई अल्ट्रा-लक्जरी सेडान के साथत अभिनेत्री को मुंबई की सड़कों पर देखा गया। दिलचस्प बात यह है कि ऐसा लगता है कि बॉलीवुड सितारे आलीशान लग्जरी कार खरीदने में किसी से पीछे नहीं रहना चाहते। हाल ही में बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने एक ऑडी क्यू7 खरीदी है, और जिम सर्भ ने एक बीएमडब्ल्यू 6-सीरीज जीटी खरीदी है।
विज्ञापन

2 of 5
Kiara Advani buys Mercedes-Maybach S-Class - फोटो : Social Media
कितनी है कीमत
कियारा आडवाणी को मंगलवार को मुंबई में उनकी ऑल-न्यू Mercedes-Maybach S-Class के साथ देखा गया। जर्मन कार ब्रांड के मेबैक डिवीजन की लग्जरी सेडान भारत में 2.69 करोड़ रुपये और 3.73 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) की प्राइस रेंज में उपलब्ध है।
विज्ञापन

3 of 5
Mercedes Maybach S-Class - फोटो : Mercedes Benz
इंजन, गियरबॉक्स और स्पीड
मर्सिडीज-मेबैक एस-क्लास सेडान भारत में दो अलग-अलग विकल्पों में उपलब्ध है। ये Maybach S-Class S580 (मेबैक एस-क्लास एस580) और Maybach S-Class S680 (मेबैक एस-क्लास एस680) हैं। मर्सिडीज-मेबैक एस-क्लास एस580 की कीमत 2.69 करोड़ रुपये है और इसमें 4.0-लीटर 8-सिलेंडर का बड़ा पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 496 bhp का पीक पावर और 700 Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है। 

4 of 5
Mercedes Maybach S-Class - फोटो : Mercedes Benz
जबकि मेबैक एस-क्लास एस680 इससे भी बड़े 6.0-लीटर 12-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ आती है। यह इंजन 603 bhp का पीक पावर और 900 Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है। इन दोनों इंजनों को 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। Mercedes-Maybach S-Class के दोनों वैरिएंट की टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mercedes-Benz Maybach GLS 600 - फोटो : Mercedes Benz
बॉलीवुड में मर्सिडीज की दीवानगी
बॉलीवुड में कई हस्तियां मर्सिडीज-बेंज मॉडल के मालिक हैं, उनमें से कुछ के पास ज्यादा प्रीमियम मेबैक मॉडल है। जान्हवी कपूर के पास Mercedes-Maybach S560 है, जो कि वही मॉडल है जिसे कियारा आडवाणी ने खरीदा है। इसके अलावा, प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन के पास भी अपने गैरेज में मर्सिडीज-मेबैक एस-क्लास सेडान हैं। रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और कृति सनोन उन कुछ बॉलीवुड हस्तियों में से हैं, जिनके पास Mercedes-Maybach GLS मॉडल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें