फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMW XM and M340i: बीएमडब्ल्यू ने भारत में लॉन्च की नई एसयूवी और सेडान, जानें कीमत और फीचर्स

Sat, 10 Dec 2022 05:44 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
BMW XM - फोटो : BMW
BMW ने नई XM एसयूवी और M340i फेसलिफ्ट सेडान को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। नई BMW XM (बीएमडब्ल्यू एक्सएम) की कीमत 2.60 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम, भारत) है, जो इसे हमारे बाजार में फ्लैगशिप बीएमडब्ल्यू मॉडल बनाती है। दूसरी ओर, नई BMW M340i (बीएमडब्ल्यू एम340i) सेडान 69.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, भारत) की कीमत पर उपलब्ध है। 
विज्ञापन

2 of 8
BMW XM - फोटो : BMW
नए BMW XM का इंजन पावर
नया XM ब्रांड का पहला एम मॉडल है जिसमें प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन है। इसमें एक 489bhp, 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन एक इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़ा है, जो 653bhp का कंबाइंड पावर आउटपुट और 800Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है जो M xDrive सिस्टम के जरिए सभी 4 पहियों को पावर भेजता है। बीएमडब्ल्यू एक्सएम का एक ज्यादा पावरफुल वर्जन लेबल रेड भी तैयार कर रहा है, जिसे सितंबर 2023 में वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया जाएगा। हाइब्रिड पावरट्रेन वाला यह मॉडल क्रमशः 748bhp और 1000Nm का कंबाइंड पावर और टॉर्क जेनरेट करेगा। 
विज्ञापन

3 of 8
BMW XM - फोटो : BMW
टॉप स्पीड
नई BMW XM एसयूवी सिर्फ 4.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने का का दावा करती है। हालांकि यह कार 250 किमी प्रति घंटा की इलेक्ट्रॉनिक रूप से लिमिट की गई टॉप स्पीड हासिल कर सकती है। ऑप्शनल एम ड्राइवर पैकेज के साथ, टॉप स्पीड को 270 किमी प्रति घंटे तक बढ़ाया जा सकता है। नई बीएमडब्ल्यू एक्सएम प्योर ईवी मोड पर 80 किमी तक चल सकती है। एसयूवी एडाप्टिव M सस्पेंशन, इलेक्ट्रॉनिक रूप से नियंत्रित डैम्पर्स और एक नई 48V सिस्टम के साथ आती है। 

4 of 8
BMW XM - फोटो : BMW
लुक और डिजाइन 
लुक और डिजाइन की बात करें तो, नई BMW XM में गोल्ड ट्रीटमेंट के साथ एक काफी बड़ा, चमचमाता किडनी ग्रिल, एक स्प्लिट हेडलैम्प यूनिट, स्टैंडर्ड तौर पर मिलने वाले 21-इंच के व्हील्स, बड़े एयर इंटेक्स, स्लिम एल शेप की रियर लाइट्स, और ब्लैक के साथ लेटेस्ट जेनरेशन के एम स्पोर्ट्स ब्रेक कैलिपर्स मिलते हैं। ग्राहक 22-इंच या 23-इंच M लाइट अलॉय व्हील्स का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
BMW XM - फोटो : BMW
फीचर्स
केबिन लेआउट iX और i4 के साथ साझा किया गया लगता है। पीछे की सीट को 'एम लाउंज' कहा जाता है, जिसमें बैठने वालों के आराम पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। यह 12.3-इंच के डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और लेटेस्ट आईड्राइव 8 सॉफ्टवेयर के साथ 14.9-इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आता है। एसयूवी में ADAS टेक्नोलॉजी, 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और हरमन कार्डन सराउंड साउंड सिस्टम मिलता है।
विज्ञापन

6 of 8
BMW M340i Facelift - फोटो : For Reference Only
BMW M340i Facelift
नया BMW M340i 48V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ 3.0-लीटर, इनलाइन-सिक्स टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ आता है। यह इंजन 374 bhp का पावर और 500 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। पावर को 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के जरिए चारों पहियों तक पहुंचाया जाता है। 
विज्ञापन

7 of 8
BMW M340i Facelift - फोटो : BMW
स्पीड
कंपनी का दावा है कि नई BMW M340i फेसलिफ्ट सेडान सिर्फ 4.4 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। स्टैंडर्ड 3 सीरीज की तुलना में BMW M340i फेसलिफ्ट लोअर, M-स्पेसिफिक सस्पेंशन, M स्पोर्ट डिफरेंशियल, M स्पोर्ट ब्रेक्स और M स्पोर्ट एग्जॉस्ट के साथ आती है। 
विज्ञापन

8 of 8
BMW M340i Facelift - फोटो : BMW
फीचर्स
फेसलिफ्ट मॉडल स्लिम हेडलैम्प्स, रीस्टाइल्ड ग्रिल और रिवाइज्ड रियर बम्पर के साथ आता है। यह नए स्टाइल वाले 19-इंच के अलॉय व्हील्स पर चलता है। केबिन के अंदर, सेडान को एक फ्रीस्टैंडिंग कर्व्ड इंस्ट्रूमेंट पैनल मिलता है जिसमें 14.9-इंच का कर्व्ड टचस्क्रीन और 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें