BMW Motorrad (बीएमडब्ल्यू मोटरराड) ने भारत में M 1000 RR को 49 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। ब्रांड ने 55 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत पर मोटरसाइकिल का Competition (कॉम्पिटिशन) वर्जन भी लॉन्च किया है। कंपनी इन दोनों मोटरसाइकिलों की बुकिंग ले रही है। M 1000 RR मोटरसाइकिल, S 1000 RR (एस 1000 आरआर) का ट्रैक पर फोकस करने वाला वर्जन है और 'एम' बैज के साथ आने वाली पहली प्रोडक्शन सुपरबाइक भी है।
विज्ञापन
2 of 6
BMW M 1000 RR
- फोटो : BMW Motorrad
लुक और डिजाइन
नई फ्लैगशिप मोटरसाइकिल के फ्रंट में नए डिजाइन वाले विंगलेट्स का इस्तेमाल किया गया है जो कार्बन फाइबर से बने हैं। ये विंगलेट्स सामने के पहिये पर डाउनफोर्स को 6.3 किलोग्राम तक बढ़ा देते हैं - यहां तक कि झुकते समय भी। और वे 300 किमी प्रति घंटे पर 22.6 किलोग्राम डाउनफोर्स प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
BMW M 1000 RR
- फोटो : BMW Motorrad
इंजन और स्पीड
मोटरसाइकिल को पावर देने वाला 999 सीसी का चार-सिलेंडर इंजन है जो पानी/तेल से ठंडा होता है। इसमें प्रति सिलेंडर चार टाइटेनियम वाल्व और बीएमडब्ल्यू शिफ्टकैम टेक्नोलॉजी है। इंजन 14,500 आरपीएम पर 209 बीएचपी का पावर और 11,000 आरपीएम पर 113 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट देता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। बीएमडब्ल्यू एम 1000 आरआर की टॉप स्पीड 306 किमी प्रति घंटे है और यह लगभग 3.1 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
4 of 6
BMW M 1000 RR
- फोटो : BMW Motorrad
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
सस्पेंशन के लिए फ्रंट में 45 मिमी अप-साइड डाउन फोर्क्स और पीछे एक मोनोशॉक मिलता है। दोनों कंप्रेशन और रिबाउंड के लिए एडजस्ट किए जा सकते हैं। स्विंगआर्म एल्यूमीनियम से बना है और बीएमडब्ल्यू मोटरराड ने इसमें 17 इंच वाले कार्बन व्हील्स का इस्तेमाल किया है। आगे वाले टायर की साइज 120/70 है जबकि पीछे वाली की साइज 200/55 है। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 320 मिमी ट्विन डिस्क और पीछे एक 220 मिमी डिस्क मिलता है। इसमें कई एबीएस मोड और राइडिंग मोड मिलते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
BMW M 1000 RR
- फोटो : BMW Motorrad
फीचर्स
बाइक में मिलने वाले फीचर्स में लॉन्च कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल, स्लाइड कंट्रोल, डायनेमिक ब्रेक कंट्रोल, शिफ्ट असिस्ट प्रो, 6.5-इंच टीएफटी स्क्रीन, एलईडी लाइटिंग, हीटेड ग्रिप्स, क्रूज कंट्रोल और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत कई फीचर्स शामिल हैं।
एम कॉम्पिटिशन पैकेज
M Competition (एम कॉम्पिटिशन) पैकेज में एक एम जीपीएस लैप ट्रिगर, एम एयरो व्हील कवर, एक एनोडाइज्ड रियर-व्हील स्विंगिंग आर्म जो 220 ग्राम हल्का और मेंटेनेंस फ्री है और एक डीएलसी-कोटेड एम एंड्योरेंस चेन शामिल है। इसके अलावा, हाई क्वालिटी वाले विजिबल कार्बन और क्लीयर कोट कंपोनेंट्स के साथ एक नया कार्बन पैकेज भी है और 150 ग्राम हल्के एम फुटरेस्ट के साथ एक एम बिलेट पैक और कार्बन पैसेंजर सीट कवर या पैसेंजर पैकेज भी है।