फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Expo 2025: बीएमडब्ल्यू की पहली 'मेड इन इंडिया' इलेक्ट्रिक कार BMW iX1 LWB लॉन्च, जानें कीमत, रेंज और फीचर

Wed, 22 Jan 2025 05:15 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

BMW iX1 Long Wheelbase Electric (बीएमडब्ल्यू iX1 लॉन्ग व्हीलबेस इलेक्ट्रिक) को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में लॉन्च किया गया। यह ऑटोमेकर की पहली इलेक्ट्रिक गाड़ी है जो 'मेड इन इंडिया' है।
विज्ञापन
1 of 8
BMW iX1 LWB Electric Car - फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma
BMW iX1 Long Wheelbase Electric (बीएमडब्ल्यू iX1 लॉन्ग व्हीलबेस इलेक्ट्रिक) को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में लॉन्च किया गया। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कम रखा है। यह ऑटोमेकर की पहली इलेक्ट्रिक गाड़ी है जो 'मेड इन इंडिया' है। और इसे स्थानीय रूप से BMW ग्रुप के चेन्नई, तमिलनाडु स्थित प्लांट में बनाया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 8
Vikram Pawah, President and CEO, BMW Group India with BMW iX1 LWB Electric Car - फोटो : BMW
अपने सेगमेंट की सबसे लंबी कार के रूप में जानी जाने वाली iX1 LWB इलेक्ट्रिक एक बार फुल चार्ज करने पर 531 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करती है।
विज्ञापन

3 of 8
BMW iX1 LWB Electric Car - फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma
BMW iX1 LWB Electric: बैटरी, पावर और रेंज
BMW iX1 LWB इलेक्ट्रिक में 66.4 kWh बैटरी पैक दिया गया है। जो MIDC ड्राइविंग रेंज को 531 किलोमीटर तक ले जाता है। इस बैटरी-इलेक्ट्रिक SUV में फ्रंट एक्सल पर सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर लगी है जिसे सिंगल-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसके साथ, यह 204 bhp का पावर और 250 Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है।

4 of 8
BMW iX1 LWB Electric Car - फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma
iX1 LWB EV में वन-पैडल ड्राइविंग और अडैप्टिव रिकूपरेशन का फीचर मिलता है। जिसके जरिए यह काइनेटिक एनर्जी को रिकवर करके हाई-वोल्टेज लिथियम-आयन बैटरी को चार्ज कर सकता है।
विज्ञापन

5 of 8
BMW iX1 LWB Electric Car - फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma
BMW iX1 LWB Electric: लुक और डिजाइन
नई BMW iX1 LWB इलेक्ट्रिक में शार्प फ्रंट-एंड डिजाइन और बढ़ी हुई इंटीरियर स्पेस है। यह 4,616 मिमी लंबी है और इसका व्हीलबेस 2,800 मिमी है। इसमें अडैप्टिव LED हेडलैम्प हैं जो साइड तक फैले हुए हैं। जो कॉर्नरिंग फंक्शनलिटी और BMW हाई बीम असिस्टेंट के साथ आते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
BMW iX1 LWB Electric Car - फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma
iX1 LWB EV में एल्युमीनियम सैटिनेटेड रूफ रेल के साथ लंबी रूफलाइन है। यह अपने चौकोर व्हील आर्च के साथ सड़क पर अपनी दमदार मौजूदगी को बनाए रखता है। और 18-इंच के अलॉय व्हील पर सवारी करता है। पीछे के हिस्से में एक बड़ा सरफेस डिफ्यूजर और स्कल्प्टेड LED टेललैम्प है।
विज्ञापन

7 of 8
BMW iX1 LWB Electric Car - फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma
BMW iX1 LWB Electric: इंटीरियर
BMW iX1 LWB इलेक्ट्रिक के केबिन में सेगमेंट में सबसे ज्यादा स्पेस वाली दूसरी पंक्ति होने का दावा किया गया है। कार में वाइडस्क्रीन कर्व्ड डिस्प्ले है जो इंफोटेनमेंट और ड्राइवर के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दोनों को इंटीग्रेट करता है। ड्राइवर को M स्पोर्ट स्टीयरिंग व्हील मिलता है और केबिन को दो-टोन एस्थेटिक के लिए बेज हेडलाइनर से हाइलाइट किया गया है।
विज्ञापन

8 of 8
BMW iX1 LWB Electric Car - फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma
BMW iX1 LWB Electric: फीचर्स
ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर दोनों को इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल स्पोर्ट्स सीट मिलती है। जबकि पीछे बैठने वालों को 28.5 डिग्री के अधिकतम कोण तक रिक्लाइनिंग सीट मिलती है। iX1 LWB इलेक्ट्रिक में यात्रियों के लिए पैनोरमिक सनरूफ है। जिसके बारे में BMW का दावा है कि यह अपने सेगमेंट में सबसे बड़ा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें