फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMW की 530i Sport भारत में लॉन्च की गई, कीमत 55.4 लाख रुपये, मॉडर्न फीचर्स से लैस, जानें डीटेल्स

Fri, 14 Feb 2020 07:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
BMW 530i Sport - फोटो : BMW
लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में BMW 530i Sport कार लॉन्च की है। BMW 5 सीरीज की कार का डिजाइन एथलेटिक और काफी आकर्षक है। साथ ही इसमें इंटेलिजेंट BMW टेक्नोलॉजी के साथ शानदार ड्राइविंग फीचर्स मुहैया कराए गए हैं। भारत में यह स्पोर्ट्स वेरिएंट में उपलब्ध है जिसे चेन्नई स्थित BMW के प्लांट में तैयार किया गया है। यह कार BS6 इंजन के साथ पेश की गई है। 
विज्ञापन

2 of 6
BMW 530i Sport - फोटो : BMW

इंजन

BMW 530i Sport कार में 2.0 लीटर, फोर सिलिंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 252bhp पावर और 350Nm टॉर्क पैदा करता है। कार के पावरफुल इंजन के कारण यह कार सिर्फ 6.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। यह कार 8 स्पीड स्टेपट्रॉनिक स्पोर्ट ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है। यह कार स्टीयरिंग वील पैडल शिफ्टर्स के साथ भी मिलती है। कार में लॉन्च कंट्रोल फंक्शन स्टैंडर्ड मिलता है। 
विज्ञापन

3 of 6
BMW 530i Sport - फोटो : BMW

ड्राइविंग मोड

BMW 530i Sport कार में 4 ड्राइविंग मोड मिलते हैं। ड्राइविंग एक्सपीरियंस कंट्रोल स्विच से ड्राइवर 4 ड्राइविंग मोड- Comfort (कंफर्ट), Sport (स्पोर्ट), ECO PRO (ईको प्रो) और Sport+ (स्पोर्ट+) का विकल्प चुन सकते हैं। इसके अलावा यह कार BMW जेस्चर कंट्रोल फीचर के साथ आती है। इसके अलावा इस कार में पार्किंग असिस्टेंट के साथ रियर व्यू कैमरा और पार्क डिस्टेंस कंट्रोल (PDC) फीचर भी दिया गया है। 

4 of 6
BMW 530i Sport - फोटो : BMW

सेफ्टी फीचर्स

सुरक्षा फीचर्स की बात करें तो BMW 530i Sport कार 6 एयरबैग्स, ABS (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम), एक्टिव पीडीसी रियर, DSC (डायनैमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल), DTC (डायनैमिक ट्रैक्शन कंट्रोल), CBC (कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल), HDC (हिल डीसेंट कंट्रोल), RFT (रनफ्लैट टायर्स), साइड इंपैक्ट प्रटेक्शन, इलेक्ट्रॉनिक वीकल इम्मोबलाइजर, क्रैश सेंसर जैसे फीचर्स से लैस है। 
विज्ञापन

5 of 6
BMW 530i Sport - फोटो : BMW

मॉडर्न फीचर्स

चालक की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए नई BMW 530i Sport कार बहुत सारे BMW कनेक्टेड ड्राइव सिस्टम से लैस है। इस कार में BMW वर्चुअल असिस्टैंट, BMW लाइव कॉकपिट प्रोफेशनल के साथ 12.3 इंच फुल डिजिटल इंस्ट्रुमेंट डिस्प्ले, BMW आईड्राइव टच के साथ हैंडराइटिंग रिक्ग्निशन, 3डी मैप नेविगेशन के लिए 10.25 इंच टचस्क्रीन, 12 लाउड स्पीकर्स 205 वाट हाईफाई लाउडस्पीकर सिस्टम, वायरलेस ऐपल कारप्ले, यूएसबी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
BMW 530i Sport - फोटो : BMW

कीमत

भारत में BMW 530i Sport की कीमत 55.4 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह प्रीमियम कार 4 रंगों- मिनरल वाइट, ब्लैक सेफायर, मेडीटेरनियन ब्लू और ब्लू स्टोन मेटैलिक में उपलब्ध है। BMW कार के साथ कई तरह के सर्विस पैकेज भी उपलब्ध है। 3 साल/ 40,000 किलोमीटर प्लान की कीमत 51,684 रुपये है। हालांकि एक साल के लिए इस सर्विस पैकेज को 17,300 रुपये में लिया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें