फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMW 2 Series Gran Coupe: बीएमडब्ल्यू की एंट्री-लेवल सेडान का नया टॉप वैरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Sat, 06 May 2023 01:24 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
BMW 2 Series Gran Coupe M Sport Pro - फोटो : BMW
BMW India (बीएमडब्ल्यू इंडिया) ने स्टाइलिश लुक वाली अपनी एंट्री-लेवल सेडान 2 Series Gran Coupe (2 सीरीज ग्रैन कूपे) को नए M Sport Pro (एम स्पोर्ट प्रो) वैरिएंट के साथ अपडेट किया है। कंपनी ने भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 45.50 लाख रुपये तय की है। नई BMW 2 Series Gran Coupe M Sport Pro (बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज ग्रैन कूपे एम स्पोर्ट प्रो) को 220i M Sport (220आई एम स्पोर्ट) और 220d M Sport (220डी एम स्पोर्ट) ट्रिम्स के बीच पोजिशन किया गया है और इसे सिर्फ टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है। नई 220i M Sport Pro की कीमत 220i M Sport की तुलना में लगभग 2 लाख रुपये महंगी है, और डीजल वर्जन के बराबर है।
विज्ञापन

2 of 6
BMW 2 Series Gran Coupe - फोटो : BMW
इंजन पावर और गियरबॉक्स
BMW 2 Series Gran Coupe M Sport Pro में 2.0-लीटर चार-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 189 बीएचपी का पावर और 280 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 7-स्पीड स्टेपट्रॉनिक डुअल-क्लच ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है जो आगे के पहिये को पावर भेजता है। 2 सीरीज एम स्पोर्ट प्रो में लॉन्च कंट्रोल और एक शिफ्ट-बाय-वायर गियर सेलेक्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं जो इस वैरिएंट के बेहतर परफॉर्मेंस में और इजाफा करती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
BMW 2 Series Gran Coupe M Sport - फोटो : BMW
माइलेज
बीएमडब्ल्यू का दावा है कि 2 सीरीज ग्रैन कूपे पेट्रोल में 14.82 किमी प्रति लीटर का ARAI-प्रमाणित माइलेज मिलता है। जबकि कॉम्पैक्ट लग्जरी सेडान का डीजल वर्जन 18.64 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।

4 of 6
BMW 2 Series Gran Coupe M Sport Pro - फोटो : BMW
इंटीरियर 
नए टॉप-स्पेक पेट्रोल वैरिएंट BMW 220i M Sport Pro (बीएमडब्ल्यू 220i एम स्पोर्ट प्रो) के साथ कई नए फीचर्स मिलते हैं जिसमें हेड-अप डिस्प्ले, बीएमडब्ल्यू जेस्चर कंट्रोल और 205-वाट 10-स्पीकर साउंड सिस्टम शामिल हैं। डैशबोर्ड को एम-स्पेसिफिक एन्थ्रेसाइट रूफ लाइनिंग के साथ कंट्रास्ट फिनिश मिलता है, ब्लैक स्टिचिंग के साथ लेदर से लिपटा स्टीयरिंग व्हील, पैडल शिफ्टर्स और चमकदार बोस्टन ट्रिम फिनिशर्स। केबिन में खास जगहों पर एम बैजिंग भी दी गई है। 
विज्ञापन

5 of 6
BMW 2 Series Gran Coupe M Sport Pro - फोटो : BMW
फीचर्स
नए टॉप-स्पेक बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज पेट्रोल में अन्य फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलना जारी हैं। इसमें बीएमडब्ल्यू ओएस 7.0 के साथ 10.25 इंच का डिजिटल कंसोल और 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है। इसमें 3D नेविगेशन, वॉयस कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, ऑटो स्टार्ट/स्टॉप, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग और भी बहुत कुछ है। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो एंट्री-लेवल 2 सीरीज ग्रैन कूपे में 6 एयरबैग, सभी यात्रियों के लिए थ्री-पॉइन्ट सीटबेल्ट, सीबीसी के साथ एबीएस, डीएससी, ट्रैक्शन कंट्रोल, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर माउंट, टीपीएमएस और बहुत कुछ मिलता है। कार में 17 इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
BMW 2 Series Gran Coupe M Sport Pro - फोटो : BMW
मुकाबला
भारतीय बाजार में बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज ग्रैन कूपे अपने सेगमेंट में Mercedes-Benz A-Class (मर्सिडीज-बेंज ए-क्लास) को टक्कर देती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें