फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2015-16 में सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 कारें

Fri, 22 Apr 2016 10:02 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वित्तीय वर्ष 2015-16 भारतीय ऑटोमोबिल बाजार के लिए रोमांचक रहा है। 2015-16 में एंट्री-लेवल सेगमेंट से लेकर लग्जरी सेगमेंट में कई नई कार लॉन्च हुई। इस दौरान हुंडई क्रेटा, रेनॉ क्विड और मारुति सुजुकी बलेनो जैसी नई कारें देखने को मिलीं, जो शीर्ष विक्रेताओं की मासिक सूची में अपनी जगह बनाने के कामयाब रहीं। लेकिन, अगर पूरे वित्त वर्ष की बात करें तो यहां कुछ परिचित नाम है जो सबसे अधिक बिकने वाली कारों की सूची में अपनी स्थिति को बनाए रखने में कामयाब रहे हैं। साल 2015-16 में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारों में 6 कारें मारुति सुजुकी हैं। आइए, एक नजर डालतें है भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारों पर।
विज्ञापन

साल 2015-16 में सबसे ज्‍यादा बिकने वाली 10 कारें

2 of 5
मारुति सजुकी अल्टो: हमेशा की तरह इस बार भी इस लिस्ट में सबसे पहला नाम देश की सबसे लोकप्रिय हैकबैच मारुति सुजुकी अल्टो का है। 2015-16 में मारुति सुजुकी अल्टो की कुल 2,63,422 यूनिट बिकीं। दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर भी मारुति सुजुकी का ही कब्जा है। लिस्ट में दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर, तीसरे नंबर पर मारुति सुजुकी स्विफ्ट और चौथे नंबर पर मारुति सुजुकी वैगनआर का नाम है। इस दौरान देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट सेडान मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर के 2,34,242 यूनिट बिके।
विज्ञापन

साल 2015-16 में सबसे ज्‍यादा बिकने वाली 10 कारें

3 of 5
मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर: मारुति सुजुकी की मशहूर हैचबैक मारुति सुजुकी स्विफ्ट के 1,95,043 मॉडल बिके। हालांकि, मारुति सुजुकी स्विफ्ट की बिक्री में साल 2014-15 की तुलना में गिरावट दर्ज हुई है। चौथे नंबर पर कंपनी की टॉल बॉय हैचबैक मारुति सुजुकी वैगनआर रही जिसकी 1,61,250 यूनिट की बिक्री।

साल 2015-16 में सबसे ज्‍यादा बिकने वाली 10 कारें

4 of 5
Hyundai Grand i10
हुंडई ग्रैंड आई10: मारुति सुजुकी को हुंडई ने कड़ी टक्कर दी है। इस लिस्ट में पांचवें और छठे नंबर पर हुंडई का कब्जा है। जिसमें पांचवे नंबर पर हुंडई ग्रैंड आई10 और छठे नंबर पर हुंडई आई20 शामिल है। 2015-16 में हुंडई ग्रैंड आई10 की 1,26,181 यूनिट और हुंडई आई20 की 1,04,841 यूनिट बिकीं। सातवें नंबर पर एक बार फिर मारुति सुजुकी की वापसी हुई है इस पायदान पर मारुति सुजुकी सेलेरियो का कब्जा है। इस दौरान मारुति सुजुकी सेलेरियो ने 87,428 यूनिट बेचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2015-16 में सबसे ज्‍यादा बिकने वाली 10 कारें

5 of 5
Mahindra Bolero
महिंद्रा बोलेरो: लिस्ट में आठवें नंबर पर महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बोलेरो का कब्जा है। महिंद्रा बोलेरो ने 81,559 यूनिट की बिक्री की। नौवें नंबर पर फिर मारुति सुजुकी की मशहूर वैन ओमनी है। मारुति सुजुकी ओमनी की 79,949 यूनिट बिकी हैं। दसवें नंबर पर होंडा की मशहूर सेडान सिटी का नाम है। होंडा सिटी की इस साल कुल 77,548 यूनिट बिकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें