फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए नई नवेली ग्लैमर से और जानिए इसकी खासियत

Tue, 17 Jan 2017 11:55 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ग्‍लैमर - फोटो : Hero Motocorp
हीरो मोटोकार्प ने हौंडा से अलग होने के बाद अपनी एक अलग पहचान बनाई है। कंपनी जहां एक ओर अपने पोर्टफोलियो के विस्तार पर जोर दे रही है तो वहीं मोटरस्पोर्ट पर भी कंपनी का खासा ध्यान है। अर्जेंटीना में लांच हुई न्यू ग्लैमर का अंदाज एकदम जुदा है आइए आपको इससे रूबरू करवाते हैं और जानते हैं कि नई ग्लैमर में क्या है खासः-
विज्ञापन

2 of 5
ग्‍लैमर - फोटो : Hero Motocorp
न्यू ग्लैमर अपने तीखे और स्पोर्टियर डिज़ाइन के साथ एक दबंग अंदाज प्रदर्शित करती है। इसमें लगी वी आकार की हेडलाइट एकदम से अलग है इसकी ट्विन पायलट लैम्ब, सिग्नेचर एलईडी लाइट गाइड टेल लैम्प और बिल्कुल नए वाई स्पोक स्टाइलिश एलाय व्हील्स मोटरसाइकिल के समकालीन आकर्षण को बढ़ाते हैं। नई बड़ी टंकी, खूबसूरत रीयर फेंडर और चीज़ल्ड रीयर काउल बाइक के बोल्ड प्रारूप और उत्कृष्टता को बढ़ाते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
ग्‍लैमर - फोटो : Hero Motocorp
इंजिन के लिहाज से न्यू ग्लैमर को हीरो ने बीएस 4 के मानकों के अनुकूल तैयार किया है। इसमें 125 सीसी वाला टीओडी यानी कि टॉर्क ऑन डिमांड वाला वर्टिकल इंजिन लगा है। इससे शक्ति तो मिलती ही है साथ में प्रदर्शन भी उम्दा रहता है। यह कंपनी का दावा है हम इसके रोड टेस्ट के बाद आपको बताएंगे कि यह मोटरसाइकिल चलाने में कैसी है। पूर्व की मोटरसाइकिलों की तरह इसमें भी कंपनी ने दो तरह के कार्बुरेशन वेरिएंट्स यानि कि कार्बोरेटर और फ्यूल इंजेक्‍शन (एफआई) लगाए हैं। लेकिन कार्ब संस्करण को सीवी कार्ब पर चलने के लिए अपग्रेड किया गया है जबकि एफआई  संस्करण में अच्छे माइलेज के लिए अगली पीढ़ी का एफआई लगाया गया है। 

4 of 5
ग्‍लैमर - फोटो : Hero Motocorp
एयर कूल्ड सिंगल सिलेंडर, ओएचसी इंजन 11.4बीएचपी की शक्ति 7500 आरपीएम पर तथा 11 एनएम का टॉर्क 6500 आरपीएम पर प्रदान करता है। अगर पुरानी ग्लैमर से इसकी तुलना करें तो यह 27 फीसदी अधिक शक्ति और 6 फीसदी अधिक टॉर्क प्रदान करता है। इसके चलते कार्ब में 3 फीसदी माइलेज सुधरा है तो वहीं एफआई में 7 फीसदी तक माइलेज इंप्रूव हुआ है ऐसा कंपनी का दावा है। कार्ब 0 से 60 किमीप्रघं का माइलेज 6.03 सेकंड में पकड़ लेती है तो वहीं एफआई यही काम 5.64 सेकंड में पूरा कर लेती है। नई ग्लैमर डिस्क और ड्रम वेरिएंट्स में उपलब्ध है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ग्‍लैमर - फोटो : Hero Motocorp
कार्बोरेटर वेरिएंट चार रोमांचक रंगों - टेक्नो ब्लू के साथ ब्लैक, स्पोर्टस रेड के साथ ब्लैक, टोर्नेडो ग्रे मैटेलिक और कैंडी ब्ले़जिंग रेड में उपलब्ध हैं, जबकि एफआई मॉडल तीन रंग विकल्पों - टेक्नो ब्लू के साथ ब्लैक, स्पोर्टस रेड के साथ ब्लैक और कैंडी ब्लेजिंग रेड में उपलब्ध हैं। प्रभावशाली परफारमेंस और डिज़ाइन तत्वों के अलावा, मोटरसाइकिल आरामदायक व उपयोगी विषेषताओं जैसे आई3एस इंडीकेटर के साथ नये एनेलॉग डिजिटल स्पीडोमीटर, डिजिटल फ्यूल गेज़, ट्रिप व माइलेज मीटर, नए सीट टेक्सचर और ट्यूबलैस टायरों के साथ आती है। अपनी श्रेणी में पहली बाइक है जो आटोमेटिक हैडलैम्प ऑन फीचर के साथ आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें