बाजार में चार पहियों वाली सिंगल सीटर कारें पहले से मौजूद हैं। लेकिन इस कार की एक खास बात है। ये दरअसल कार नहीं, एक साइकिल है। इसमें पैडल लगे हैं जिन्हें चलाने पर ये बर्फीले रास्ते पर भी सरपट दौड़ती है। इसे स्वीडन के माइकल जेलमैन ने बनाया है। माइकल ने मिड स्वीडन यूनिवर्सिटी से मकैनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई है। पेशे से इंजीनियर माइकल ने खुद इस चार पहिया साइकिल को डिजाइन किया और बनाया है। सोशल मीडिया पर इस साइकिल के वीडियो ने धूम मचा दी है।
विज्ञापन
बर्फीले रास्ते पर सरपट दौड़ती है ये साइकिल, बाजार में आने को बेकरार
2 of 6
ठंडे और बर्फीले स्थानों को ध्यान में रखकर बनाई गई 'पोडराइड'
- फोटो : facebook
इस चार पहिया साइकिल को नाम दिया गया है 'पोडराइड'। माइकल इस साइकिल का साल भर परीक्षण भी कर चुके हैं। ये साइकिल ठंडे और बर्फीले स्थानों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। साइकिल की बॉडी को ऐसे बनाया गया कि हल्की होने के साथ ये पूरी तरह से वॉटर फ्रूफ भी है।
विज्ञापन
बर्फीले रास्ते पर सरपट दौड़ती है ये साइकिल, बाजार में आने को बेकरार
3 of 6
जबरदस्त हैं इसके फीचर
- फोटो : facebook
पोडराइड का वजन कुल 70 किलोग्राम है। इसमें हाथ से चलने वाला विंडशील्ड वाइपर भी लगा है। स्पीड मीटर भी है। मोटर 250 वॉट की है। पीछे की तरफ सामान रखने की भी जगह है। इसमें सामने की तरफ फुल एलआईडी लाइट्स दी गई हैं। इसकी ऊपरी बॉडी ढक्कननुमा है जो बड़ी आसानी से खुल जाती है। मोटर से चलाने पर ये 25 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। मोटर इलेक्ट्रिक बैटरी से चलती है।
बर्फीले रास्ते पर सरपट दौड़ती है ये साइकिल, बाजार में आने को बेकरार
4 of 6
शॉपिंग के लिए बढ़िया साइकिल है
- फोटो : facebook
साइकिल फिलहाल सिंगल सीटर है। इसमें पीछे एक टो बार भी दिया गया है जिससे कि एक ट्राली में सूटकेस, बैग और अन्य सामान ढोया जा सके। घर के आस-पास ही शॉपिंग करने जाना हो तो ये साइकिल एकदम उपयुक्त है।
विज्ञापन
बर्फीले रास्ते पर सरपट दौड़ती है ये साइकिल, बाजार में आने को बेकरार
5 of 6
पर्यावरण और सेहत के लिए अच्छी है ये साइकिल
- फोटो : facebook
माइकल में इस साइकिल को बना तो दिया लेकिन अभी उन्हें स्पॉन्सर्स का इंतजार है। बतौर माइकल ज्यादातर जगहों पर चार पहिए की साइकिल के लिए कानून नहीं हैं, मसलन ये बड़ी दुविधा है कि इसे चलाने के लिए लाइसेंस अनिवार्य होगा या नहीं? लेकिन माइकल कहते हैं कि इस साइकिल को बनाने का मकसद बेशक अच्छे पैसे कमाना है लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि ये इको फ्रेंडली है, इससे हमारे पर्यावरण को किसी तरह का नुकसान नहीं होगा। इसकी सवारी मजेदार है, प्लस प्वॉइंट ये है कि सेहत भी बनी रहेगी।
बर्फीले रास्ते पर सरपट दौड़ती है ये साइकिल, बाजार में आने को बेकरार
6 of 6
एक बेहतरीन साइकिल तैयार
- फोटो : facebook
माइकल के मुताबिक इस साइकिल को बनाते वक्त उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा जिनमें सबसे बड़ी चुनौती थी इसकी टैक्सटाइल डिजाइनिंग। माइकल कहते हैं कि उन्हें इसके मशीनरी पार्ट्स जुटाने में भी पसीने बहाने पड़े। लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद एक बेहतरीन साइकिल तैयार है। देखिए वीडियो