350 से 500 सीसी बाइकों के सेगमेंट में नंबर एक पर रहने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड जल्द ही बाइक में एक ऐसा बदलाव करने जा रही है जो शायद ग्राहकों को पंसद ना आए। भारतीय ग्राहकों के लिए रॉयल एनफील्ड बुलेट की सबसे खास बात इसके साइलेंसर से निकलने वाली धमक होती है। वहीं, कंपनी इस बाइक को इलेक्ट्रिक वर्जन में भी लाने जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
रॉयल एनफील्ड ने डुकाटी को खरीदने की तैयारी शुरू कर दी है।
दरअसल भारतीय सरकार 2030 तक देश में सभी वाहनों को इलेक्ट्रिक बनाने की योजना पर काम कर रही है। रॉयल एनफील्ड भी इसी राह पर चलने की सोच रही है। हालांकि ऐसा होने में अभी कई साल लगेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
Royal Enfield Interceptor 650 Twin and Continental GT 650 Twin
- फोटो : Royal Enfield
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी को अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक लाने में 5 से 10 साल का समय लग सकता है। रॉयल एनफील्ड ने हाल ही में 650 सीसी पैरलल-ट्विन इंजन वाली दो बाइक पेश की थीं।
4 of 5
Royal Enfield 650cc Twin-Cylinder Engine
रॉयल एनफील्ड के मालिकाना हक वाली Eicher ने स्विस कंपनी Volvo के साथ साझेदारी भी की है। Volvo पहले ही अपने इलेक्ट्रिक वाहन तैयार कर चुकी है और रॉयल एनफील्ड को इनसे तकनीकी सहायता मिलेगी।