इटली की कार निर्माता कंपनी Lamborghini को सुपरकार बनाने के लिए जाना जाता है। हालांकि अब कंपनी ने एसयूवी सेगमेंट में वापसी की है। लेम्बोर्गिनी ने लंबे इंतजार के बाद अपनी Urus एसयूवी कार को पेश किया है।
विज्ञापन
2 of 5
Lamborghini Urus SUV
लेम्बोर्गिनी Urus दुनिया की सबसे तेज एसयूवी कार है। यह मात्र 3.6 सेकेंड में शून्य से 100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। जबकी 200 kmph तक पहुंचने में इसे सिर्फ 12.8 सेकेंड लगते हैं। कार की टॉप स्पीड 305 kmph की है।
विज्ञापन
3 of 5
Lamborghini Urus SUV
कार में 4.0 लीटर ट्विन टर्बो V8 इंजन दिया गया है। यह लेम्बोर्गिनी की पहली कार है जिसमें टर्बो इंजन दिया गया है। कार का इंजन 641 बीएचपी की पावर और 850 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है।
4 of 5
Lamborghini Urus SUV
कंपनी ने इस कार को 2012 में बीजिंग मोटर शो में कॉन्सेप्ट के रूप में पेश किया था। इस कार को ऑडी क्यू7, बेंटले Bentayga और पोर्शे Cayenne के ही प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।
लेम्बोर्गिनी Urus की डिलीवरी 2018 में शुरू हो जाएगी। पहले साल इसकी 1000 यूनिट बनाई जाएंगी और अगले साल इसे बढ़ाकर 3500 कर दिया जाएगा। कार की कीमत 2 लाख डॉलर (करीब 1 करोड़ 29 लाख रुपए) है।