फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉयल एनफील्ड Himalayan का स्पेशल एडिशन लॉन्च, 5000 रुपए में कीजिए बुक

Fri, 12 Jan 2018 09:53 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Royal Enfield Himalayan Sleet limited edition
पावरफुल बाइक बनाने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड ने अपनी Himalayan बाइक का स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च किया है। इसका नाम हिमालयन स्लीट रखा गया है, जिसमें नया पेंट कलर और नई एसेसरीज जोड़ी गई हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Royal Enfield Himalayan Sleet limited edition
हिमालयन स्लीट की कीमत 2.12 लाख रुपए है और इसे सिर्फ ऑनलाइन खरीदा जा सकेगा। बाइक की बिक्री रॉयल एनफील्ड की वेबसाइट पर की जाएगी। कंपनी इस बाइक की केवल 500 यूनिट बनाएगी। इसलिए इसे लिमिटेड एडिशन भी कहा जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Royal Enfield Himalayan Sleet limited edition
बाइक को खरीदने के लिए वेबसाइट पर 12 जनवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ग्राहकों को बुकिंग अमाउंट के रूप में 5000 रुपए देने होंगे। इसकी आधिकारिक बिक्री 30 जनवरी से शुरू होगी, और पहले 500 ग्राहक की इस बाइक को ले पाएंगे। 

4 of 5
Royal Enfield Himalayan Sleet limited edition
इंजन की बात करें तो 2018 मॉडल में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसमें पहले वाला ही 411सीसी इंजन मिलता रहेगा, जो 24.5 बीएचपी की पावर और 32 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। बाइक के फ्रंट व्हील में 300 एमएम का डिस्क ब्रेक और रियर व्हील में 240 एमएम का डिस्क ब्रेक मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Royal Enfield Himalayan Sleet limited edition
बाइक का फ्रंट व्हील 21 इंच का है। इसके अलावा लंबी विंडस्क्रीन, ज्यादा जानकारी वाला इंस्ट्रूमेंट कल्स्टर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह ऑफ रोड बाइक करीब 30Kmpl का माइलेज देती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें