फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल एडिशन में लॉन्च हुई होंडा City, Amaze और WR-V, कीमत 6.2 लाख से शुरू

Fri, 12 Jan 2018 08:58 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Special Editions honda
प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी होंडा कार्स इंडिया ने भारत में अपनी होंडा City, Amaze और WR-V कारों का स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। इन तीनों कारों के स्पेशल एडिशन को नाम भी स्पेशल दिया गया है। इन्हें क्रमश: होंडा सिटी 20वीं एनिवर्सरी एडिशन, अमेज प्राइड एडिशन और WR-V एज एडिशन नाम दिया गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Honda City 20th Anniversary Edition
बता दें कि होंडा सिटी को भारत में आए 20 साल हो गए हैं। स्पेशल एडिशन वाली होंडा सिटी की कीमत 13.74 लाख रुपए (पेट्रोल) और 13.82 लाख रुपए (डीजल) रखी है। कार के एक्सटीरियर में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
Honda Amaze Pride Edition
इस मॉडल के साइड और फ्रंट बंपर के सेंटर में क्रोम गर्निश दिया गया है। इसके अलावा कनेक्ट ऐप के साथ एक महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। 

4 of 5
Honda Amaze Pride Edition
होंडा अमेज के स्पेशल एडिशन में 17.7 सेमी का इंफोटेनमेंट सिस्टम, फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट, और रियर पार्किंग कैमरा जोड़ा गया है। कार के पेट्रोल वर्जन की कीमत 6.29 लाख रुपए और डीजल वैरिएंट की कीमत 7.83 लाख रुपए होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
WR-V Edge Edition
होंडा WR-V के स्पेशल एडिशन में नए एलॉय व्हील, रियर पार्किंग कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर दिया गया है। इसके पेट्रोल वैरिएंट की कीमत 8.01 लाख रुपए और डीजल वैरिएंट की कीमत 9.04 लाख रुपए है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें