फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द आ रही है हीरो की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक

Fri, 01 Jul 2016 05:10 PM IST
बाइकदेखो/नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी आगामी कम्यूटर मोटरसाइकिल स्प्लेंडर आईस्मार्ट 110 का अनावरण फरवरी, 2016 में ऑटो एक्सपो के दौरान किया था। उम्मीद की जा रही थी कि इस साल के मध्य तक इसको लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन

जल्द आ रही है हीरो की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक

2 of 6
अब ऐसा लगता है कि कंपनी जल्द ही इसके आधिकारिक लॉन्‍च की घोषणा करने वाली है। बाइक लॉन्च से पहले ही कुछ हीरो मोटोकॉर्प डीलरशिप तक पहुंचने शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

जल्द आ रही है हीरो की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक

3 of 6
हीरो स्प्लेंडर 110सीसी, एयर कूल्ड इंजन के साथ है। कंपनी का कहना है कि नए इंजन 9 फीसदी अधिक पावर और वर्तमान मौजूद आई स्मार्ट से 12 फीसदी ज्यादा टॉर्क प्रदान करती है। कंपनी का दावा है कि हीरो स्प्लेंडर आई स्मार्ट 110 वर्तमान स्प्लेंडर आई स्मार्ट तुलना में बेहतर फ्यूल एफिशियंसी प्रदान करती है जो सबसे ज्यादा माइलेज के लिए जानी जाती है।

जल्द आ रही है हीरो की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक

4 of 6
हीरो ने स्पलेंडर आईस्मार्ट बाइक आई3एस (आइडल स्टॉप एंड स्टार्ट सिस्टम) नाम की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इस टेक्नोलॉजी फोर व्हीलर्स से प्रेरित होकर तैयार की गई है। इस टेक्नोलॉजी को बाइक में फ्यूल एफिशियंसी बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन

जल्द आ रही है हीरो की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक

5 of 6
स्पलेंडर आईस्मार्ट की खास बात ये है कि आई3एस टेक्नोलॉजी में जब बाइक खड़ी होती है, तो इंजन ऑटोमै‌टिकली बंद हो जाता है। बाद में इसे सिर्फ क्लच दबाकर दोबारा शुरू किया जा सकता है। खासकर भीड़-भाड़ वाले शहरों में यह टेक्नोलॉजी काफी फायदेमंद साबित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द आ रही है हीरो की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक

6 of 6
फीचर्स की बात करें तो अलॉय व्हील्स, ड्रम ब्रेक, टेलीस्कोपिक फ्रंट फॉर्क, डुअल हाइड्रोलिक शॉक्स जैसी सुविधाओं के साथ है। 100सीसी स्प्लेंडर आईस्मार्ट की कीमत 53,000 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें