स्कूटर आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में मोटरसाइकिलों की तरह समान रूप से महत्वपूर्ण हो गए हैं।, वहीं वाहन निर्माता अपना सर्वश्रेष्ठ मॉडल प्रदान करने के प्रयासों पर जोर दे रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए यामाहा मोटर ने हाल ही में 2016 वियतनाम मोटर साइकिल शो में 04GEN कॉन्सेप्ट को शोकेस किया है। स्कूटर का मुख्य आकर्षण अर्द्ध पारदर्शी पंख हैं जो चेसिस को कवर करते हैं।
विज्ञापन
यामाहा ने पेश किया पंख वाला स्कूटर, जानिए क्या है खास
2 of 4
04जेन कॉन्सेप्ट रन-वे के कॉन्सेप्ट पर आधारित है। कंपनी के अनुसार इसको ' हवा के साथ एक औरत की छवि का आह्वान' के लिए डिजाइन किया गया है। यामाहा 04 GEN कंपनी के 'रिफाइंड डायनमिजम' डिजाइन का एक परिणाम है जो वर्ष 2013 में स्थापित किया गया था।
विज्ञापन
यामाहा ने पेश किया पंख वाला स्कूटर, जानिए क्या है खास
3 of 4
Yamaha 04GEN
स्कूटर का रियर पारदर्शी पंखों की एक जोड़ी के साथ डिजाइन किया गया है जोकि असली में पंखों की तरह मुड़ जाता है। फ्रेम पंखों के इन सेट के तहत कवर किया जाता है जो इस मॉडल को एक इनोवेटिव लुक देता है। यामाहा 'रिफाइंड डायनमिजम' डिजाइन के तहत अब तक चार मॉडल पेश कर चुकी है।
यामाहा ने पेश किया पंख वाला स्कूटर, जानिए क्या है खास
4 of 4
01GEN कॉन्सेप्ट मूल रूप से एक क्रासोवर मोटरसाइकिल थी, जबकि 02GEN एक इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर। इन दोनों वर्ष 2014 में पेश किया गया था। तीसरा कॉन्सेप्ट 03GEN एक तीन पहिया प्रोटोटाइप था और सबसे नया चौथा कॉन्सेप्ट ड्रेगनफिलाई से प्रेरित है। अगर 04GEN हकीकत बन कर सामने आता है तो इसका मुकाबला वेस्पा 946 के साथ प्रीमियम स्कूटर सेगमेंट में होगा।